RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बक्सर:पीएल पब्लिक स्कूल, ब्रह्मपुर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

RKTV NEWS/बक्सर(बिहार)08 मार्च।जिले के ब्रह्मपुर स्थित पीएल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार को बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के सीनेट सदस्य डॉ. विनोद कुमार सिंह तथा सुमित्रा महिला कॉलेज, डुमरॉव के प्रो० (डॉ०) मनोज कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जदयू नेता सिधेश्वर चौधरी, अशोक कुमार प्रजापति, विजय पासवान तथा भाजपा नेता धनजी पांडेय उपस्थित रहे।
वार्षिकोत्सव के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपनी माताओं के सम्मान में एक लघु नाट्य का मंचन किया, जिसे देखकर उपस्थित अभिभावकों को गर्व की अनुभूति हुई। इसके अलावा बच्चों ने ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित लघु नाटक के माध्यम से भारतीय सेना के शौर्य और साहस को अभिनय के जरिए प्रस्तुत कर सभी को भावुक कर दिया। इस अवसर पर डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा मानव जीवन का वह प्रकाश है जो अज्ञान के अंधकार को दूर करता है। जिस प्रकार सूर्य के बिना संसार अंधकारमय हो जाता है, उसी प्रकार शिक्षा के बिना मानव जीवन दिशाहीन हो जाता है।
कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रबंधक विशाल कुमार तथा संस्थापक राजकुमार शर्मा ने किया। अपने संबोधन में अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा और विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल रहा और अभिभावकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की।

Related posts

गिरीडीह:समाहरणालय सभागार में जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समन्वय-सह-समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

सिवान: डीएम ने कड़ाके की ठंड में गरीबों और असहायों को दी राहत,कंबलों का किया वितरण।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नशामुक्त भारत अभियान के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर:श्रीअन्न उत्पादक किसानो के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

इरेडा ने ग्रीन फाइनेंसिंग को बढ़ावा देने के लिए क्यूआईपी के जरिए सफलतापूर्वक 2,005.90 करोड़ रुपए जुटाए।

rktvnews

बच्चों के सपने साकार करना, हम सभी का दायित्व- मुख्यमंत्री!लाभार्थियों ने कहा- आप प्रदेश के बच्चों के पालनहार

rktvnews

Leave a Comment