RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान और पीटीसी इंडिया सतत विकास लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ विद्युत क्षेत्र में संयुक्त अनुसंधान व विकास कार्य करेंगे।

RKTVNEWS/नई दिल्ली 30 मार्च।राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) और पीटीसी इंडिया लिमिटेड ने सतत विकास लक्ष्यों को बढ़ावा देने पर ध्यान देने के साथ ऊर्जा क्षेत्र में अनुसंधान व विकास के लिए उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) स्थापित करने को लेकर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। उत्कृष्टता केंद्र के अनुसंधान व विकास प्रयासों के परिणामों को प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के माध्यम से विद्युत क्षेत्र तक प्रसारित किया जाएगा। इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत एनपीटीआई व पीटीसी इंडिया लिमिटेड उत्कृष्टता केंद्र के माध्यम से अनुसंधान, विकास और ज्ञान साझा करने के लिए सहभागिता करेंगे।
इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर 28 मार्च, 2024 को नई दिल्ली स्थित विद्युत मंत्रालय के कार्यालय में एनपीटीआई की महानिदेशक डॉ. तृप्ता ठाकुर और पीटीसी इंडिया लिमिटेड के सीएमडी डॉ. राजीब के मिश्रा की ओर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष (एचआर) कोयल सिंघल ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल उपस्थित थे।

Related posts

गढ़वा:झारखंड में स्वैच्छिक रक्तदान को मिलेगा नया आयाम: प्रत्येक जिले में बनेगी “ब्लड डोनेशन अवेयरनेस एंड मॉनिटरिंग कमेटी”

rktvnews

गढवा:उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से गोपनीय शाखा प्रभारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

भारतीय नौसेना नौकायन चैंपियनशिप 2023 आईएनडब्ल्यूटीसी (एमबीआई) में संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ के जिला कार्यालय में किया गया झंडोतोलन।

rktvnews

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल एक दिवसीय बिहार दौरे पर।

rktvnews

पूर्व सैनिक संघ अध्यक्ष मेजर राणा प्रताप सिंह ने वार मेमोरियल युद्ध स्मारक के निर्माण पर केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह का प्रकट किया आभार।

rktvnews

Leave a Comment