RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड:राज्यपाल असम राइफल्स मुख्यालय के तत्वावधान में आयोजित पूर्व सैनिकों की मेगा रैली में बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)15 फ़रवरी।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने देहरादून में असम राइफल्स मुख्यालय के तत्वावधान में आयोजित पूर्व सैनिकों की मेगा रैली में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। ‘‘जिन्होंने सेवा की, उनकी सेवा’’ पर आधारित इस रैली में राज्य भर के वीरता पुरस्कार विजेताओं, वीर नारियों सहित 900 से अधिक पूर्व सैनिकों ने भागीदारी की। कार्यक्रम में वीर नारियों, वीरता पुरस्कार विजेताओं और अन्य प्रतिष्ठित पूर्व सैनिकों को राज्यपाल ने सम्मानित किया। इस दौरान जरूरतमंद पूर्व सैनिकों को व्हीलचेयर, चश्में सहित श्रवण यंत्र आदि का भी वितरण किया गया। पूर्व सैनिकों की समस्याओं को दर्ज कराने और उनके समाधान के लिए शिकायत निवारण कक्ष भी स्थापित किया गया। बैंकिंग सेवाओं के लिए विभिन्न बैंकों द्वारा शिविर और चिकित्सकीय सहायता के लिए चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया। इन सभी सुविधाओं का उपस्थित पूर्व सैनिकों ने भरपूर लाभ उठाया। पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि सभी पूर्व सैनिक मेरा विस्तारित परिवार है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की किसी भी प्रकार की समस्या के लिए राजभवन के दरवाजे सदैव खुले हैं। राज्यपाल ने कहा कि पूर्व सैनिक हमारे गौरव हैं, एक सैनिक अपनी पूरी उम्र देश की सुरक्षा में लगा देता है। हमारा कर्तव्य है कि सेवानिवृत्ति के बाद अपने पूर्व सैनिकों की देखभाल करें। राज्यपाल ने देश की सुरक्षा और समृद्धि की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सैनिकों और सेवारत सैनिकों के अटूट समर्पण को सैल्यूट किया। उन्होंने असम राइफल्स के प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि अपने पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए सदैव तत्पर हैं यह रैली उसी संकल्प का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इससे पूर्व सैनिक लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर लोक कलाकारों ने उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रथम महिला गुरमीत कौर, विभा लखेड़ा, ब्रिगेडियर संदीप चटर्जी सहित असम राइफल्स के अधिकारीगण और बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर जिला ग्रपलिंग प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण संपन्न।

rktvnews

तमिलनाडु में होने वाले 21वी नेशनल फेडरेशन कप जूनियर अंडर 20 एथेलेटिक्स प्रतियोगिता को ले बिहार एथेलेटिक्स एसोसिएशन की बैठक।

rktvnews

भोजपुर: आरा के शहरी क्षेत्रों में चलाया गया व्यापक अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने स्मार्ट सिटी मिशन के चंडीगढ़ के मनीमाजरा में 24×7 जल आपूर्ति परियोजना का लोकार्पण किया।

rktvnews

मुख्य समारोह स्थल बागीटांड़ स्टेडियम में उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने झंडा फहराया!उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी व कर्मी हुए सम्मानित।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया विमान के दुर्घटना स्थल का दौरा किया।

rktvnews

Leave a Comment