RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:108 एंबुलेंस सेवा को बेहतर बनाने को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, शिकायतें दूर करने और जीपीएस आधारित मॉनिटरिंग का दिया निर्देश।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)07 मार्च।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिले में संचालित 108 एंबुलेंस सेवा की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा आम जनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा है, इसलिए इसकी व्यवस्था बेहतर एवं सुचारू रूप से संचालित होना सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी जरूरतमंद को समय पर एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध हो सके।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा से संबंधित कई प्रकार की शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं, जिन्हें गंभीरता से लेते हुए तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि एंबुलेंस सेवा से संबंधित शिकायतें कम से कम हों और आम जनों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी नियमित निगरानी रखें।
उपायुक्त ने सिविल सर्जन दुमका को निर्देश दिया कि 108 एंबुलेंस सेवा की नियमित समीक्षा की जाए तथा इसकी कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित सभी एंबुलेंस का एक समुचित डेटाबेस तैयार किया जाए, जिसमें एंबुलेंस की संख्या, तैनाती स्थल, चालक एवं तकनीकी स्थिति से संबंधित सभी जानकारियां अद्यतन रूप से उपलब्ध रहें।
बैठक में जानकारी दी गई कि वर्तमान में जिले में कुल 15 एंबुलेंस 108 सेवा के अंतर्गत संचालित हो रही हैं। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी एंबुलेंस में जीपीएस प्रणाली अनिवार्य रूप से स्थापित की जाए, ताकि एंबुलेंस की वास्तविक लोकेशन की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को हर समय उपलब्ध रहे और आवश्यकता पड़ने पर निकटतम एंबुलेंस को तुरंत जरूरतमंद मरीज तक भेजा जा सके।
उन्होंने कहा कि जिन एंबुलेंस में अभी तक जीपीएस नहीं लगाया गया है, उन्हें चिन्हित करते हुए जल्द से जल्द जीपीएस लगाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि एंबुलेंस की प्रभावी मॉनिटरिंग और ट्रैकिंग संभव हो सके। इससे आपात स्थिति में एंबुलेंस की उपलब्धता और समयबद्ध सेवा प्रदान करने में काफी सुविधा होगी।
उपायुक्त ने कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में लोगों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना है, इसलिए इसकी गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखना सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि एंबुलेंस सेवा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक सभी उपाय सुनिश्चित किए जाएं।
बैठक में सिविल सर्जन सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

वर्तमान शिक्षा,जीविका और राजनीति भारतीय हो:जनसंघ राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य भारत भूषण पांडेय

rktvnews

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे श्री श्री रविशंकर।

rktvnews

भोजपुर: महिला कॉलेज में “लोक माता अहिल्याबाई होलकर” विषयक गोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

देवघर:जिला के प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिशनर्स (एमबीबीएस) एवं अन्य हेतु वैक्टर जनित रोग नियंत्रण (भीबीडी) पर जिला स्तरीय एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:भीषण गर्मी से बचाव हेतु डॉ जी पी श्रीवास्तव द्वारा जरूरत मंदों के बीच किया गया तौलिया वितरित।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री वाडिया इंस्टीट्यूट में जलवायु परिवर्तन एवं नवीकरणीय ऊर्जा “चुनौतियाँ और समाधान’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment