RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)07 मार्च।समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि राशन का उठाव एवं वितरण समय पर हो, इसे प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी हर हाल में सुनिश्चित करें। किसी भी परिस्थिति में लाभुकों के बीच निर्धारित मात्रा से कम राशन का वितरण नहीं किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जन वितरण प्रणाली से मिलने वाले सभी लाभ योग्य लाभुकों तक समय पर पहुंचें, यह अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
उपायुक्त ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम योग्य व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सक्रियता के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नियमित रूप से गोदामों का निरीक्षण करें तथा यदि कहीं कोई कमी या समस्या हो तो उसे तत्काल दूर करने की दिशा में कार्रवाई करें।
बैठक में उपायुक्त ने यह भी कहा कि प्रखंड स्तर के अन्य अधिकारियों के साथ आपूर्ति विभाग का समन्वय बेहतर बना रहे, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने निर्देश दिया कि गोदामों की स्थिति अच्छी रहे तथा कहीं भी गोदाम खराब स्थिति में न रहें, इसे सुनिश्चित किया जाए।
इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने डाकिया योजना के तहत दी जाने वाली खाद्यान्न का वितरण भी निर्धारित मात्रा में एवं समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लाभुकों को योजनाओं का पूरा लाभ मिले, इसके लिए सभी पदाधिकारी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

Related posts

राष्ट्रपति 15 से 17 जनवरी तक मेघालय और असम का दौरा करेंगी।

rktvnews

नारनौल:त्वरित समाधान सरकार व जिला प्रशासन की प्राथमिकता : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

गढ़वा: पलामू सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

पटना:लोयोला हाई स्कूल में 13वीं ब्रदर रेमंड स्मृति अंतर-विद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न।

rktvnews

वैशाली महोत्सव–2026 की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व।

rktvnews

भोजपुर: लालू राहुल के खिलाफ अमित शाह ने भरी हुंकार।

rktvnews

Leave a Comment