RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने प्री-एडॉप्शन फोस्टर केयर अंतर्गत झारखंड के दंपत्ति को बालक किया सुपुर्द।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 जनवरी।आज जिलाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया के द्वारा विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान (Specialised Adoption Agency), भोजपुर में आवासित बालक को प्री-एडॉप्शन फोस्टर केयर के अंतर्गत बोकारो, (झारखंड) से आए संभावित दत्तक अभिभावकों को दिया गया। यह प्रक्रिया केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण की गई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दत्तक अभिभावकों से बालक की समुचित देखभाल, संरक्षण एवं पालन-पोषण करने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई, भोजपुर को बालक के कल्याण एवं समग्र विकास की नियमित फॉलो-अप एवं निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी बताया कि जो भी अभिभावक दत्तक ग्रहण करना चाहते हैं, वे केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट cara.wcd.gov.in के माध्यम से आवेदन एवं पंजीकरण कर सकते हैं।
इस अवसर पर सहायक निदेशक बाल संरक्षण ईकाई, बाल संरक्षण पदाधिकारी,कॉर्डिनेटर विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कालेज के सौजन्य से जवइनिया मे बांटी गई राहत सामग्री।

rktvnews

भोजपुर: पश्चिम बंगाल में हो रहे हिंदुओं पर हिंसा के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद ने दिया धरना,डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को दिया ज्ञापन।

rktvnews

रायपुर : शपथग्रहण से पूर्व मुख्यमंत्री ने परिजनों के साथ की अपने घर में पूजा।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने शुगर मिल के प्रबंधकों के साथ की बैठक।

rktvnews

भोपाल:विश्व वानिकी दिवस पर “वानिकी में नवाचार” पर संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

हमें अपनी सेना पर – उनके शौर्य, वीरता और विजन पर गर्व है: लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

Leave a Comment