RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:44वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश पुलिस का शानदार प्रदर्शन।

भोपाल/ मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)06 मार्च।मध्यप्रदेश पुलिस के घुड़सवारी दल ने 44वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता एवं माउंटेड पुलिस ड्यूटी मीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 06 पदक (02 स्वर्ण , 02 रजत एवं 02 कांस्य) अर्जित कर मध्यप्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 15 से 27 फरवरी 2026 तक सीमा सुरक्षा बल अकादमी, टेकनपुर में आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर की पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की 21 टीमों, 345 अश्वों और लगभग 700 राइडर्स ने भाग लिया।
इस उपलब्धि पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने विजेता खिलाड़ियों को पुलिस मुख्‍यालय भोपाल में मेडल पहना कर एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने टीम के जांबाज घुड़सवारों की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता न केवल टीम की कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है, बल्कि यह मध्यप्रदेश पुलिस की पेशेवर दक्षता और उत्कृष्ट प्रशिक्षण व्यवस्था का प्रमाण भी है।पुलिस महानिदेशक मकवाणा ने सभी प्रतिभागियों को उचित इनाम देने की घोषणा की तथा भविष्य में और अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु निरंतर अभ्यास एवं उच्च स्तरीय प्रशिक्षण पर बल दिया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत ‘सईस टेस्ट’ में उत्कृष्ट अश्व प्रबंधन का प्रदर्शन करते हुए घनश्याम प्रजापति ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। टीम के प्रमुख राइडर आरक्षक फराज खान ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय देते हुए क्रॉस कंट्री स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने पुलिस हॉर्स टेस्ट एवं क्रॉस कंट्री में दो रजत पदक तथा मेंटल हेजार्ड एवं शो जंपिंगग्रेड-03 स्पर्धाओं में दो कांस्य पदक हासिल किए। शो जंपिंग प्री प्रिलिमिनरी स्पर्धा में भी उन्होंने चौथा स्थान प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश पुलिस का मान बढ़ाया।
पुलिस मुख्‍यालय में आयोजित सम्‍मान समारोह में राज्य की माउंटेड पुलिस इकाई को और अधिक पेशेवर बनाने, आधुनिक प्रशिक्षण एवं कोचिंग मॉडल अपनाने तथा उच्च नस्ल के स्पोर्ट्स ब्रीड अश्वों की संख्या में वृद्धि करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया, ताकि आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मध्य प्रदेश पुलिस और अधिक पदक अर्जित कर सके।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसएएफ चंचल शेखर, पुलिस महानिरीक्षक एसएएफ इंदौर रेंज चंद्रशेखर सोलंकी, पुलिस महानिरीक्षक एसएएफ इरशाद वली, डीआईजी आरएपीटीसी धर्मेन्‍द्र सिंह भदौरिया, कमांडेंट 15वीं वाहिनी हितिका वासल, पर्यवेक्षक अधिकारी उप सेनानी प्राची द्विवेदी सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने वेदवान आर्चरी अकैडमी का निरीक्षण कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

rktvnews

कहीं महंगी न पड़ जाये दबंगई🤪 मिसेज इंडिया को बुलाया थाने।

rktvnews

एनिमेशन क्रैश कोर्स और वीएफएक्स पाइपलाइन ने 18वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) में महत्वाकांक्षी एनिमेटरों को उत्साहित किया।

rktvnews

भोजपुर:तीन साल की शिवाक्षी के नयनाभिराम अभिनय ने किया मुग्ध।

rktvnews

नई दिल्ली:केंद्रीय मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कला प्रदर्शनी ‘साइलेंट कन्वर्सेशन: फ्रॉम मार्जिन्स टू द सेंटर’ के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बच्चों की सुविधा हेतु डिजिटल पुस्तकालय का किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment