RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा को भावभीनी विदाई, अधिकारियों एवं कर्मियों ने दी शुभकामनाएं।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड) 01 जुलाई।सेवानिवृत्ति के अवसर पर समाहरणालय सभागार, चतरा में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा के सम्मान में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार सहित जिला प्रशासन के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपायुक्त रवि आनंद ने श्री सिन्हा के प्रशासनिक अनुभव, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पित कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। उनके प्रशासनिक अनुभव एवं कार्यों को सदैव याद रखा जाएगा। उपायुक्त ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी श्री सिन्हा के साथ बिताए गए कार्यकाल की स्मृतियों को साझा करते हुए उनके सरल, सौम्य एवं सहयोगात्मक व्यक्तित्व की सराहना की। सभी ने उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

अपने संबोधन में अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चतरा में कार्य करने के दौरान सभी का सहयोग एवं स्नेह सदैव उन्हें प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए सभी से सदैव जनहित एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने का आग्रह किया।

समारोह के अंत में जिला प्रशासन की ओर से अमरेंद्र कुमार सिन्हा को स्मृति-चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर उपायुक्त रवि आनंद, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, जिला परिवहन पदाधिकारी माहेश्वरी प्रसाद, जिला योजना पदाधिकारी, प्रखंड व अंचल क्षेत्रों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी सहित जिला प्रशासन के सभी वरीय पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं समाहरणालय के कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:अधिवक्ता भूपेंद्र राय का हृदय गति रूकने से निधन।

rktvnews

आठ वर्ष पुराने झूठे मुकदमे में न्यायालय ने झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह समेत आठ को किया बरी।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने कृषि विज्ञान केंद्र चतरा का किया निरीक्षण।

rktvnews

समय उसके इशारे पर चलता था!

rktvnews

गढ़वा:झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर टाउन हॉल गढ़वा में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:संगठन सृजन अभियान को घर घर पहुंचाना पार्टी का उद्देश्य :जिलाध्यक्ष श्रीधर तिवारी

rktvnews

Leave a Comment