RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

लावारिस सेवा केंद्र की सदस्य प्रमुख पार्वती देवी की श्रद्धांजलि सभा आयोजित!पार्वती देवी का योगदान अनुकरणीय:पूर्व एमएलसी लाल दास राय

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 20 जून। लावारिस सेवा केंद्र बिहार आरा के प्रधान कार्यालय में पार्वती देवी की चौथी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन अध्यक्ष लाल दास राय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्वती देवी के चित्र पर माल्यार्पण से प्रारंभ हुआ ।सर्वप्रथम उनके परिवार की अनेक महिलाओं ने पुष्पांजलि अर्पित की, तत्पश्चात अध्यक्ष एवं अन्य उपस्थित गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर श्रद्धांजलि पत्रिका का भी विमोचन अध्यक्ष लाल दास राय द्वारा किया गया। श्रद्धांजलि सभा वरीय सदस्य रामेश्वर तिवारी के मंगलाचरण से प्रारंभ हुआ। संस्थापक अध्यक्ष डीएन सिंह ने पार्वती देवी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की और बताया कि पार्वती देवी किस प्रकार से लावारिस सेवा केंद्र के लिए दिन-रात प्रयत्नशील रही और सदस्य संख्या में काफी इजाफा कराया। वही अध्यक्षीय भाषण में लाल दास राय ने कहा कि पार्वती देवी जब से लावारिस सेवा केंद्र से जुड़ी लगा था सेवा केंद्र के लिए आर्थिक उत्थान और सदस्यों को जोड़कर एक आदर्श संगठन बनाने का प्रयास करती रही उन्होंने उपस्थित महिलाओं से भी अनुरोध किया कि आप सभी भी पार्वती जी के अधूरे सपनों को साकार करें लावारिस सेवा केंद्र को मजबूत करें यही इनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हम सभी इनके सहयोग को कभी भुला नहीं पाएंगे। वही डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में महिलाओं की अहम भूमिका है उसके लिए महिलाओं को सजग, जागरूक और शिक्षित होना अनिवार्य है। पार्वती जी लावारिस सेवा केंद्र को ऊंचाइयों तक ले जाने का जीवन पर्यंत सक्रिय प्रयास करती रही। कार्यक्रम का संचालन सचिव सत्येंद्र स्नेही तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ दिनेश ने किया। अन्य वक्ताओं में डॉक्टर मणि भूषण यादव, कपिल देव अकेला, रवि शंकर मिश्र सहित अन्य महिलाएं भी शामिल रहीं।

Related posts

भोजपुर: सर्विस वोटरो ने पोस्टल वोटिंग से किया मतदान।

rktvnews

प्रधानमंत्री 18 जुलाई को बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे।

rktvnews

राजस्व मंत्री ने भूणास में किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास !राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में करवाए गए बेहतरीन विकास कार्य: राजस्व मंत्री

rktvnews

शहीद के परिजनों से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल।

rktvnews

इंदौर:भिक्षावृत्ति की रोकथाम के संबंध में मंदिरों में लगेंगे बोर्ड।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 05 जून 24

rktvnews

Leave a Comment