RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग को लेकर देश के प्रधानमंत्री व इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की ।

नैनीताल/उत्तराखंड 24 अगस्त।केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग को लेकर देश के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी व इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है और कहा है कि आज देश को उन पर गर्व है ऐतिहासिक दिन को इतिहास में सदा सदा के लिए याद किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री भट्ट ने चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर बधाई देते हुए कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों ने एक ऐतिहासिक घटना का देश को साक्षी बनाया है आज भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखा है। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने इसरो के वैज्ञानिकों का हमेशा उत्साह वर्धन किया उन्हें प्रोत्साहित करते रहे और यह गर्व का क्षण हम सभी भारतवासियों के सामने आया है। केंद्रीय मंत्री भट्ट ने इसरो के वैज्ञानिकों और चंद्रयान-3 की पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं साथ ही देश और प्रदेश की जनता को भी बधाई दी है और कहा कि आज देश में जश्न का माहौल है देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प में पहला कदम रख चुका है।

Related posts

राजस्थान डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट के तीसरे संस्करण का हुआ समापन।

rktvnews

विद्युत मंत्रालय के अधिकारियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी में भाग लिया।

rktvnews

उप विकास आयुक्त के किया डा० अंबेडकर छात्रावास सारण एवं अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास नबीगंज का निरीक्षण।

rktvnews

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने महाकुम्भ 2025 में श्रद्धालुओं को निर्बाध बैंकिंग सेवाओं से सशक्त बनाया।

rktvnews

भोजपुर:एनपीसीआई और ई केवाईसी के लिए ई किसान भवन बड़हरा में शिविर आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:आधुनिक विश्व में औपनिषद् दर्शन का शंखनाद किया स्वामी विवेकानंद ने : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

Leave a Comment