RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

डॉ भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना 2022 अंतर्गत एक दिविसीय शिविर का आयोजन।

हनुमानगढ़/राजस्थान 23 जून। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के निर्देशानुसार “डॉ भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना 2022 ” की जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार हेतु एक दिवसीय जिला स्तरीय शिविर का आयोजन गुरुवार को सिंगला होटल, हनुमानगढ़ टाउन में किया गया। शिविर में डेढ़ सौ से अधिक व्यक्तियों ने हिस्सा लिया । शिविर में मौके पर ही 61 आवेदन तैयार कर जमा करवाए गए । शिविर में योजना से जुड़े तीन प्रकरणों में ऋण स्वीकृति एवं ऋण वितरण किया गया एवं दो प्रकरणों में ऋण स्वीकृत किया गया ।
कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य जयपुर के सहायक निदेशक कृष्ण अवतार शर्मा ने अनुसुचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्गों के ऋण आवेदन पत्रों पर आरबीआई के दिशा-निर्देशों को विस्तार से बताया । महाप्रबंधक हरीश मित्तल ने समस्त आगन्तुकों को शिविर आयोजन का उद्देश्य बताया तथा श्रीमती कल्पना सरोज की सफलता की कहानी का उदाहरण देते हुए योजना में लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया। सहायक निदेशक दिनेश राजपुरोहित ने पीपीटी माध्यम से डॉ भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना 2022 की जानकारी दी तथा आवेदन पूर्ण करने की प्रक्रिया विस्तार से बताई ।
जिला अग्रणी प्रबंधक राजकुमार ने समस्त बैंकर्स को योजना के सकारात्मक पक्षों से अवगत करवाते हुए समस्त आगन्तुकों से आवेदन पत्र भरने की अपील की। उक्त शिविर में उद्योग प्रसार अधिकारी दशरथ कुमार सैन, आरसेटी हनुमानगढ़ निदेशक श्री पी एस पथरी, आरएसएलडीसी जिला समन्वयक हनुमानगढ़, सुरेश कुमार, डॉ भीमराव अम्बेडकर संघ हनुमानगढ़ अध्यक्ष इन्द्र कुमार निनानियां, अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी, हनुमानगढ़ अध्यक्ष मोहन लाल इन्दलिया, मोरिटोरियम एज्युकेशन प्रा.लि. हनुमानगढ़ निदेशक डॉ इश्चित जैन, अखिल भारतीय रेगर महासभा अध्यक्ष राकेश कुमार, संदीप स्वामी जिले के बैंकों के प्रतिनिधि एवं जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, हनुमानगढ़ के कर्मचारी उपस्थित रहें ।

Related posts

इंडिया गठबंधन को मिल रहा है जनता का भरपूर समर्थन:कुणाल

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री ने माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अनुकम्पा के आधार पर चयनित कुल 5353 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र किए प्रदान।

rktvnews

कानून व्यवस्था हो या जनकल्याण हम अपनी चुस्ती-फुर्ती और सावधानी में कमी न आने दें – मुख्यमंत्री

rktvnews

पटना:सम्पूर्ण क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव पटेल की अध्यक्षता में जे पी सेनानियों की बैठक आयोजित।

rktvnews

54वें आईएफएफआई में कल से शुरू होगा गोवा की फिल्मों का आकर्षक पैकेज।

rktvnews

प्रधानमंत्री 9 नवंबर को देहरादून का दौरा करेंगे

rktvnews

Leave a Comment