RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:नगरपालिका आम निर्वाचन को लेकर उपायुक्त ने किया विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)21 फरवरी।नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के सफल, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अभिजीत सिन्हा द्वारा नगर परिषद दुमका क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, रैंप सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मतदान केंद्रों पर आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समुचित व्यवस्था सुनिश्चित रहे। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुगम मतदान की व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सेक्टर पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:जिले के मनीगाछी प्रखंड कार्यालय परिसर में रोज़गार सह मार्गदर्शन मेला का किया गया आयोजन।

rktvnews

आईएनएस सागरध्वनि सागर मैत्री V के लिए रवाना।

rktvnews

ग्वालियर:लोकसभा निर्वाचन 2024 – ग्वालियर संसदीय क्षेत्र का चुनाव परिणाम घोषित,भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह विजयी।

rktvnews

उद्योगपति अजय कुमार सिंह संग सैकडों लोगो ने सनातन पर विवादित टिप्पणी के विरोध में स्टेलिन पर की चप्पलों की बारिश।

rktvnews

उज्जैन:नाग पंचमी पर भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए मध्य रात्रि में खुले पट।

rktvnews

भारत और अर्जेंटीना ने लिथियम का पता लगाने एवं खनन संबंधी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

Leave a Comment