RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : हत्याकांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार, गए जेल।

शाहपुर थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगदीशपुर राजीव चंद्र सिंह। साथ में शाहपुर थाना अध्यक्ष पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार व करनामेपुर ओपी थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 16 जनवरी। भोजपुर पुलिस ने हत्याकांड के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि करनामेपुर के मोहन यादव अपने पिता रामनाथ यादव के साथ 11 जनवरी 2024 को अपने गाँव पहुँचे और अपने चाचा देवनाथ यादव के घर पर रुके। दूसरे दिन सुबह में मोहन यादव चार-पांच लोगों को बुलाकर अपने घर के आंगन को घेरने की तैयारी कर रहे थे तभी नामजद लोगों ने घर के आंगन को घेरने के कार्य को जबरदस्ती रुकवा दिया। मोहन यादव अपने पिता रामनाथ यादव के साथ करनामेपुर ओपी थाना जा रहा था कि रास्ते में पानी टंकी के पास रामनाथ यादव को घेर कर नामजद अभियुक्तों ने लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया गया। रामनाथ यादव (76 वर्ष) की इलाज के क्रम में 15 जनवरी 2024 को मृत्यु हो गई। इस संबंध में मृतक रामनाथ यादव के पुत्र मोहन यादव द्वारा करनामेपुर ओपी थाना में 16 जनवरी 2024 को कांड संख्या 24/24 धारा 302/34 भादवि दर्ज कराया गया। घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगदीशपुर राजीव चंद्र सिंह के नेतृत्व में शाहपुर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार, करनामेपुर ओपी थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार, सअनि मुनेश्वर दास, सअनि घनश्याम ठाकुर तथा सशस्त्र बलों की गठित विशेष टीम ने छापामारी कर घटना में संलिप्त तीन अभियुक्तों करनामेपुर के हरेंद्र यादव, रामजी यादव और महेश यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उक्त आशय की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगदीशपुर राजीव चंद्र सिंह ने शाहपुर थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

Related posts

नवादा: डीएम और एसपी ने किया मंडल कारा का औचक निरीक्षण।

rktvnews

बिहार विधानसभा चुनावों का परिणाम कतई स्वाभाविक नहीं: दीपंकर

rktvnews

भोजपुर : बहोरनपुर पुलिस ने उमरावगंज से फरार लङकी को आरा से किया बरामद।

rktvnews

महिला कालेज में फाइलेरिया उन्मूलन और सामूहिक औषधि प्रशासन पर परिचर्चा।

rktvnews

पटना : एसआरपी कालेज मे मनाया गया हिन्दी दिवस।

rktvnews

भोजपुर:अंबेडकर सेवा समिति द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर होगा दौड़ प्रतियोगिता : अभय विश्वास भट्ट

rktvnews

Leave a Comment