RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह: उपायुक्त संग पदाधिकारियों ने परिसदन भवन में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को शत्-शत् नमन कर श्रद्धा सुमन किए अर्पित।

एक ओर जहां गांधी जी के विचारों और संघर्ष ने भारत को आजाद कराने में बड़ी भूमिका निभाई, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने उनके विचारों को अपनाकर देश के निर्माण में बड़ी की भूमिका अदा की:उपायुक्त रामनिवास यादव

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )02 अक्टूबर। जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज 02 अक्टूबर को परिसदन भवन में महात्मा गांधी ‘बापू’ और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की को शत्-शत् नमन किया एवं उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान उपायुक्त ने महात्मा गांधी के सत्य व अहिंसा के सिद्धांतों और लाल बहादुर शास्त्री के ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे तथा उनके सादगीपूर्ण व दृढ़ इच्छाशक्ति से भरे योगदानों को याद किया, उन्हें कोटि-कोटि नमन किया और प्रेरणा का स्रोत बताया। मौके पर पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने भी दोनों महान व्यक्तित्व को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस दौरान उपायुक्त ने दोनों महान व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि एक ओर जहां गांधी जी के विचारों और संघर्ष ने भारत को आजाद कराने में बड़ी भूमिका निभाई, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने उनके विचारों को अपनाकर देश के निर्माण में बड़ी की भूमिका अदा की। उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि गांधी जयंती – एक विशेष तिथि जिसे भारतीय हर साल मनाते हैं। 2 अक्टूबर को पूरे देश में गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। यह दिन एक विशेष व्यक्तित्व – मोहनदास करमचंद गांधी के जन्मदिन के सम्मान में मनाया जाता है। वे महात्मा गांधी और बापूजी के नाम से प्रसिद्ध हैं। वे उन स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे, जिन्होंने हमें स्वतंत्र जीवन जीने में मदद करने के लिए राष्ट्र के लिए संघर्ष किया। हमारे देश से परे भी, 2 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में जाना जाता है क्योंकि वे अहिंसा में विश्वास रखने वाले व्यक्ति थे। उन्होंने कभी हिंसा का विकल्प नहीं चुना, बल्कि बिना हिंसा के संघर्ष किया। वे सत्य और शांति के जीवंत प्रतीक हैं। वहीं उपायुक्त ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनके व्यक्तित्व और राष्ट्रहित में अविस्मरणीय योगदान को याद करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की। उपायुक्त ने जय जवान, जय किसान’ के नारे और कृषि-दुग्ध क्रांति में उनके योगदान को याद किया, जिसमें उन्होंने सादगी, मजबूत नेतृत्व और हरित क्रांति को बढ़ावा दिया। आगे उपायुक्त ने कहा कि राजनीतिक जीवन में सादगी, शुचिता व त्याग की जब भी चर्चा होती है, शास्त्री जी जरूर याद आते हैं। 1965 के युद्ध में उनके मजबूत नेतृत्व ने दुश्मनों का हौसला पस्त कर देश को विजय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे से उन्होंने जवानों और किसानों में नई ऊर्जा का संचार किया।

Related posts

भोजपुर:झारखंड के शिष्टमंडल ने किया भिखारी ठाकुर को नमन।

rktvnews

डीसी मोनिका गुप्ता ने शांतिकुंज अनाथ बेसहारा आश्रम का दौरा कर बेसहारा व्यक्तियों से जाना कुशलक्षेम।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:गोल्डेन बेबी फुटबॉल एकेडमी में रंगोली और दीपोत्सव बना आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

नैनीताल:जिलाधिकारी वंदना सिंह ने अमगढ़ी में जनसुनवाई के दौरान अगस्त माह में आई दैवीय आपदा से प्रभावित डौन,परेवा, ओखलढूंगा गांव का निरीक्षण किया।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर: अध्यक्ष पद उम्मीदवार ने अधिवक्ताओं से किया संपर्क।

rktvnews

Leave a Comment