RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन।

कोविड-19 के नए वेरिएंट से निपटने के लिए सरकार तैयार है : अपर मुख्य सचिव

कोरोना के नए वेरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं : अपर मुख्य सचिव

RKTV NEWS/पटना(बिहार)27 मई। सोमवार को विकास भवन में स्वास्थ्य विभाग के सभागार में कोविड-19 संक्रमण की वर्तमान स्थिति एवं उससे निपटने की तैयारियों की समीक्षा के उ‌द्देश्य से आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने की। बैठक में राज्य के सभी जिलों के सिविल सर्जन, सरकारी मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य एवं अधीक्षक, साथ ही एम्स, आईजीआईएमएस, आरएमआरआई, ईएसआईसी, बिहटा के प्रतिनिधियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।
बैठक में कोविड-19 संक्रमण की वर्तमान स्थिति, स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता, जांच एवं उपचार की व्यवस्था, तथा दवाओं एवं ऑक्सीजन सहित आवश्यक संसाधनों की आपूर्ति की समीक्षा की गई।
अपर मुख्य सचिव ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के नए वेरिएंट से घबराएं नहीं, बल्कि सतर्क और जागरूक रहें। INSACOG के अनुसार भारत में कोविड-19 के दो नए सब-वैरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 की पहचान की गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इन दोनों को मात्र “निगरानी में रखे गए वैरिएंट” की श्रेणी में रखा है।
उन्होंने बैठक के दौरान सभी सिविल सर्जनों एवं मेडिकल कॉलेजों के अधीक्षकों को संदिग्ध मामलों की पहचान, सक्रिय निगरानी और समय पर जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी जिले किसी भी संभावित परिस्थिति के लिए तैयार रहें।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी जिलों को पर्याप्त मात्रा में जांच किट, मास्क, दवाएं, ऑक्सीजन और आवश्यक उपकरणों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। अपर मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता, प्रभावी समन्वय एवं जवाबदेही को सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। साथ ही जन जागरूकता बढ़ाने और नियमित निगरानी की प्रक्रिया को मजबूत करने के भी निर्देश दिए गए।
इस बैठक में मनोज कुमार सिंह, सचिव, स्वास्थ्य विभाग, धर्मेंद्र कुमार, प्रबंध निदेशक, बीएमएसआईसीएल, डॉ. अनुपमा सिंह, संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग के साथ स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही।

rktvnews

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने सशस्त्र बलों के परिजनों के लिए लॉन्च की ‘सीयू ऑनलाइन जय जवान’ डिफेंस स्कॉलरशिप।

rktvnews

बक्सर:हमारी बच्चियों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है एचपीवी का टीका, करेगा सर्वाइकल कैंसर से बचाव: जिला पदाधिकारी

rktvnews

गिरीडीह: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियाद।

rktvnews

डी.एम. व एस.एस.पी. ने किया ई.वी.एम. वेयर हाउस का निरीक्षण।

rktvnews

बागपत:नोडल अधिकारी/ प्रमुख सचिव रंजन कुमार ने खेकड़ा की अस्थायी गौशाला का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment