RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: शिक्षा पदाधिकारी व प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट) की सफल वार्ता संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 जुलाई। सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी भोजपुर के साथ बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट) भोजपुर की एक शिष्टमंडलीय वार्ता हुई। जिसमें मुख्य रुप से कोषागार चयनित शिक्षकों (आरा, अगिआंव प्रखंड को छोड़कर) के 15% वेतन वृद्धि के साथ बकाया एरियर का भुगतान,ईपीएफ कटौती नियमित करने, आरा, उदवंतनगर एवं गड़हनी प्रखंड में वार्षिक मूल्यांकन 2023-2024 के पश्चात दीक्षांत समारोह में विद्यालयों द्वारा व्यय राशि का भुगतान करने, नगर पंचायत गड़हनी के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों के शिक्षकों का 6% वृद्धि के साथ आवास भत्ता का बकाया एरियर का भुगतान करने, बेसिक ग्रेड में कार्यरत नियोजित शिक्षकों को स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ करने, जिले के सभी नियोजित शिक्षकों की सेवा पुस्तिका का अद्यतन एवं सत्यापन करने, कोषागार एवं गैर कोषागार चयनित नियोजित शिक्षकों के बकाया मंगाई भत्ता का भुगतान करने, ई शिक्षा पोर्टल पर इंट्री कम होने के कारण जिले के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाध्यापक,प्रभारी प्रधानाध्यापक का वेतन स्थगित किया गया है उस स्थगित वेतन को चालू करने, अनिल कुमार प्रभारी प्रधानाध्यापक उत्क्रमित मध्य विद्यालय आजमनगर,गड़हनी तथा पुष्पा सिन्हा एवं हरेंद्र तिवारी ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय बराप गड़हनी के आकस्मिक अवकाश में रहने के बावजूद निरीक्षणकर्ता के रिपोर्ट के आधार पर कटौती की गई वेतन का भुगतान करने समय अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
जिला शिक्षा पदाधिकारी,भोजपुर द्वारा सभी मांगों के प्रति सकारात्मक आश्वासन दिया गया।शिष्टमंडल वार्ता में संघ के जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण सिंह विमल,जिला सचिव धर्म कुमार राम, डॉ.मनोज कुमार गुप्ता,सत्येंद्र कुमार सिंह,मनीष कुमार सिंह, केदारनाथ सिंह एवं गंगा प्रसाद थे।

Related posts

बिहार:मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए वृहद स्तर पर प्रशिक्षण जारी।

rktvnews

जगत प्रकाश नड्डा ने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

योग और योगाभ्यास स्वस्थ रहने के लिए जरूरी: आचार्य मुकुंद आनंद!योगाभ्यास नियमित करना होगा:डॉ रोहित तिवारी

rktvnews

तमिलनाडु में बंधुआ बनाए गए 24 श्रमिकों का प्रशासन ने कराया सफल रेस्क्यू।

rktvnews

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने डिजिटलीकरण और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण के क्षेत्र में सहयोग पर भारत और सऊदी अरब के बीच हस्ताक्षरित सहयोग ज्ञापन को मंजूरी दी।

rktvnews

गढ़वा:विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के सफल संचालन हेतु व्यापक अभियान प्रारंभ।

rktvnews

Leave a Comment