RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)17 फरवरी।नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के क्रम में नगर पंचायत क्षेत्र में निर्वाचन संपन्न कराया जाना है। निर्वाचन प्रक्रिया के सफल, सुचारू एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज जिला पंचायती राज विभाग के सभागार में नगरपालिका आम निर्वाचन में प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न निर्वाची पदाधिकारी एवं प्रशिक्षण कोषांग के सहायक नोडल पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को उनके दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस क्रम में मतदान के दौरान संभावित चुनौतियों, संवेदनशील बिंदुओं की पहचान, मतदान केंद्रों की आधारभूत व्यवस्थाओं, विधि-व्यवस्था संधारण, मतदान प्रक्रिया के सुचारू संचालन, आपसी समन्वय तथा आपात स्थितियों से निपटने से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही सेक्टरवार प्रभार एवं जिम्मेदारियों का विस्तृत ब्योरा भी साझा किया गया। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने का निर्देश दिया गया।

Related posts

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन में 79वें स्टाफ कोर्स की तैयारी कर रहे भारतीय सशस्त्र बलों और मित्र देशों के छात्र अधिकारियों को संबोधित किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नए संसद भवन में लोकसभा को संबोधित किया।

rktvnews

सीआईएल आशीष योजना के तहत 1645 बच्चों को छात्रवृत्ति जारी।

rktvnews

गिरीडीह: विकास योजनाओं में लक्ष्य अनुरूप प्रगति नहीं होने पर उपायुक्त ने जताई नाराजगी, निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का निर्देश।

rktvnews

देवघर:राज्य सरकार के निर्देशानुसार पूर्व खिलाड़ियों को मिलेगा ‘पेंशन’ का सम्मान: उपायुक्त

rktvnews

देवघर:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment