RK TV News
खबरें
Breaking News

चेन्नई में कट्टुपल्ली स्थित एल एंड टी कंपनी में प्रथम कैडेट प्रशिक्षण पोत – कृष्णा को लॉन्च किया गया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 17 फरवरी।तमिलनाडु में चेन्नई के कट्टुपल्ली स्थित एल एंड टी कंपनी में निर्माणाधीन तीन कैडेट प्रशिक्षण जहाजों (सीटीएस) में से पहले जहाज यार्ड 18003 (कृष्णा) को 16 फरवरी 2026 को लॉन्च किया गया। नौसेना की परंपराओं के अनुरूप अनुपमा चौहान ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान की उपस्थिति में इस जहाज को लॉन्च किया। इस अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारी और मेसर्स एल एंड टी शिपबिल्डिंग, चेन्नई के अधिकारी उपस्थित थे।
इस जहाज को स्वदेशी रूप से मेसर्स एल एंड टी ने डिजाइन और निर्मित किया है। इस जहाज को औपचारिक तौर पर वर्ष 2026 के अंत में भारतीय नौसेना को सौंपना है। इन कैडेट प्रशिक्षण जहाजों का उपयोग बुनियादी प्रशिक्षण के बाद समुद्र में अधिकारी कैडेटों (महिलाओं सहित) और मित्र देशों के कैडेटों को प्रशिक्षण देने के लिए किया जाएगा।
स्वदेशी जहाज निर्माण की दिशा में यह भारतीय नौसेना के प्रयासों में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। स्वदेशी जहाज का यह लॉन्च भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण और मेक इन इंडिया पहल के अनुरूप है।

Related posts

इंदौर जिले में निर्वाचन के दौरान विज्ञापन और समाचारों की निगरानी करेगा 70 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों का दल।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने सीमाओं की रक्षा में तैनात हिमवीरों को होली की शुभकामनाओं संग दिए उपहार।

rktvnews

पटना:भारतीय-दर्शन और राष्ट्रीय चेतना के कवि थे आचार्य हाशमी : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

राजस्थान:ब्रह्माकुमारीज़ संस्था के सुरक्षा सेवा प्रभाग के राष्ट्रीय सम्मेलन को गृह मंत्री अमित शाह ने किया संबोधित।

rktvnews

देवघर:पुराने मामलों को प्राथमिकता के आधार पर करें निष्पादित: उपायुक्त

rktvnews

गया:केंद्रीय टीम ने जिला में स्वास्थ्य सेवाओं की ली जानकारी।

rktvnews

Leave a Comment