RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

जयपुर में 9 लाख से ज्यादा परिवारों ने मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के लिए महंगाई राहत कैंप में करवाया रजिस्ट्रेशन।

जयपुर/राजस्थान 22 जून। महंगाई से त्रस्त जनता के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित महंगाई राहत शिविर को आमजन का जबरदस्त रेस्पॉन्स मिल रहा है। जयपुर में 9 लाख से ज्यादा परिवारों ने मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के लिए महंगाई राहत कैंप में अपना पंजीकरण करवा लिया है।

अब तक 54 लाख से ज्यादा गारंटी कार्ड हुए वितरित।

जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि 24 अप्रैल से आयोजित हो रहे महंगाई राहत कैंपों में अब तब जिले के 14 लाख 69 हजार 872 परिवारों को 54 लाख 24 हजार 239 मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड जारी किये जा चुके हैं। मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत 7 लाख 54 हजार 753, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख 42 हजार 6, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 10 लाख 42 हजार 6, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 85 हजार 700, मुख्यमंत्री निःशुल्क घरेलू बिजली योजना में 9 लाख 2 हजार 103 लाभार्थियों को गारंटी कार्ड जारी हुए हैं।
वहीं, महंगाई राहत कैंप में मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 6 लाख 67 हजार 330, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 2 लाख 75 हजार 735, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 3 लाख 91 हजार 203, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 2 लाख 35 हजार 781, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 27 हजार 595 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।

बुधवार को वितरित किये गए 21 हजार से ज्यादा गारंटी कार्ड।

उन्होंने बताया कि बुधवार को 21 हजार 316 गारंटी कार्ड जारी किये गए। जिसमें से अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत 1 हजार 841, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 4 हजार 165, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 4 हजार 125, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 245, मुख्यमंत्री निःशुल्क घरेलू बिजली योजना में 5 हजार 358 लाभार्थियों को गारंटी कार्ड जारी हुए हैं।
वहीं, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 3 हजार 526, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 423, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 1 हजार 123, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 422, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 42 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।

Related posts

प्रधानमंत्री 10 मई को राजस्थान का दौरा करेंगे

rktvnews

सुपर मॉम क्राउन सीज़न 4 में किया गया हुनरबाज महिलाओं को सम्मानित।

rktvnews

लीडरशिप घोषणा: Logic Pursuits ने ग्लोबल डिलीवरी एक्सीलेंस में तेजी लाने के लिए रौनक शाह को EVP और Global Head of Service Delivery नियुक्त किया।

rktvnews

केंद्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण इंजीनियरिंग संगठन द्वारा “जल आपूर्ति और उपचार” पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

rktvnews

“मिशन शक्ति” के नाम से एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का उद्घाटन।

rktvnews

जिलाधिकारी ने नीव की ईंट फाउन्डेशन के स्वाभिमान फैलो को किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment