आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 23 मई। स्नातकोत्तर हिंदी विभाग महाराजा कॉलेज आरा के तत्वावधान महान साहित्यकार सुमित्रानंदन पंत एवं हजारी प्रसाद द्विवेदी की जयंती प्राचार्या प्रो आभा सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई। इस मौके पर शिक्षक, कर्मी तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या आभा सिंह, विभागाध्यक्ष प्रो चंपा कुमारी तथा प्रो संजय कुमार के सामूहिक दीप प्रज्वलन से हुआ। जयंती पर अपने विचार रखते हुए प्रो आभा सिंह ने कहा कि रचनाएं राष्ट्र और समाज की भावनाओं को जनमानस के हृदय स्थल को झंकृत करती है, गहरा असर डालती है और वास्तविक स्वरूप का चित्रण करती है। इन महान विभूतियों की रचनाएं पढ़ने पर आज भी जीवंत लगती है ।वही विभागाध्यक्ष प्रो चंपा कुमारी ने पंत और दिवेदी जी की रचनाओं पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि इनकी रचनाएं कालजयी हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो संजय कुमार ने कहा की ऐसे साहित्यिक आयोजन कराने के लिए विभाग एवं प्रधानाचार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा कहा कि ऐसे कार्यक्रम बराबर होने चाहिए। साहित्य ही समाज को गति देता है। इसीलिए कहा जाता है।
*जहां न जाए रवि वहां जाए कवि* ।डॉ अरुण कुमार राय ने पंत की रचना सुख दुख का पाठ भी किया। डॉक्टर संध्या रानी ओम प्रकाश आर्य राजेंद्र प्रसाद अक्षय कुमार योगेंद्र मिश्रा तथा विद्यार्थियों में शुभ संध्या कृतिका खुशी ऋषि का सुमन रितिका लक्ष्मी मुकेश समीर आदि अनेकों उपस्थित रहे।

