RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अखिल भारतीय भट्ट ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट द्वारा बाल्मीकि शर्मा की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)12 फरवरी।स्थानीय सामुदायिक भट्ट भवन, जीरो माइल्स में ” अखिल भारतीय भट्ट ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट ” के पूर्व अध्यक्ष स्व बाल्मीकि शर्मा उर्फ़ रमेश कुमार शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन ” अखिल भारतीय भट्ट ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट ” द्वारा किया गया।
सर्वप्रथम स्व बाल्मीकि शर्मा के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया और दीप प्रज्वलित कर पुण्यतिथि पर नमन किया गया। आगत अतिथियों ने स्व शर्मा को पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
इस श्रद्धांजलि सभा में वाल्मीक शर्मा के छोटे पुत्र राहुल कुमार शर्मा उर्फ़ गुड्डू और उनके चाचा अधिवक्ता देवव्रत शर्मा भी उपस्थित थे।
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता “अखिल भारतीय भट्ट ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट ” के अध्यक्ष मनोरंजन कुमार राय और संचालन महासचिव अरविन्द कुमार राय ने किया।
ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद स्व बाल्मीकि शर्मा जी के व्यक्तित्व और उनके कृतियों पर एक सारगर्भित परिचर्चा किया गया।
आरा सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र राय ने बाल्मीकि शर्मा के व्यक्तित्व को बहुआयामी बताते हुए कहा कि शर्मा जी ने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में बहुत बढ़िया काम किया है। वे जय प्रकाश नारायण के आन्दोलन के सक्रिय कार्यकर्ता थे और जेल भी गए थे। वे आरा शहर के साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाते रहे हैं। फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी थे और प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित करवाते थे।
माँ बरेजी मंदिर ट्रस्ट के जन सम्पर्क अधिकारी कुमार विनय भट्ट ने कहा कि बाल्मीकि शर्मा भट्ट ब्राह्मण कुल शिरोमणि थे। उनके द्वारा स्थापित भट्ट भवन हमें युगों तक शीतलता प्रदान करता रहेगा।
भट्ट ब्राह्मण समाज के वयोवृद्ध सदस्य प्रह्लाद सिंह ने अपने कविता के माध्यम वाल्मीक शर्मा के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
इस कार्यक्रम में रामेश्वर भोजपुरी, असीम कुमार ” टुनटुन “, श्रीराम शर्मा, राकेश राय, कुमार भरत, लक्ष्मण सिंह, ओम प्रकाश सिंह, उमेश राय, हरेराम राय, जय शंकर राय, देव कुमार राय, राजेन्द्र परिहार, प्रद्युम्न शर्मा, अमन कुमार सिंह, सुनील कुमार शर्मा, चितरंजन सिंह, अनिल कुमार राय, पत्रकार नरेन्द्र सिंह, पत्रकार विजय सिंह, रंगकर्मी कृष्ण यादव ” कृष्णेन्दु “, हेमन्त कुमार आदि उपस्थित थे।
आगत अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन बाल्मीकि शर्मा जी के चाचा अधिवक्ता देवव्रत शर्मा ने किया।

Related posts

उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पत्नी संग किए महाकालेश्वर मंदिर में पूजा और अभिषेक।

rktvnews

तीसरे कैडेट प्रशिक्षण जहाज (यार्ड 18005) का कील समारोह।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की कृषि भवन, नई दिल्ली में प्रेसवार्ता।

rktvnews

सारण:प्रमंडलीय आयुक्त ने नगरा अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

चतरा:समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्याएँ।

rktvnews

भोजपुर:पद प्रोन्नति के वादाखिलाफी को ले उपस्थिति दर्ज करते महाविद्यालयों में धरना जारी।

rktvnews

Leave a Comment