RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

मध्य प्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही।

एक सप्‍ताह में 83 लाख रूपये से अधिक की अवैध शराब व वाहन जप्त।

भोपाल/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)12 फरवरी।मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा राज्य में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में अवैध शराब के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई जा रही है। इसी क्रम मेंपिछले 7 दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस ने अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही कर 83 लाख रूपए से अधिक की अवैध शराब व वाहन जब्‍त किए हैं।

प्रमुख कार्यवाही

झाबुआ : “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 293 पेटी अंग्रेजी शराब से भरे ट्रक को पकड़ा।जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 55 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है।

मुरैना: जिले के बामोर पुलिस ने शराब तस्करी करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 35 पेटी अवैध शराब सहित एक कार जब्त की। इस कार्यवाही में कुल 9 लाख 60 हजार रुपये की सामग्री जब्त की है।

अशोकनगर: पुलिस ने अवैध कच्ची शराब की फैक्ट्री पर छापा मारकर 500 लीटर शराब जब्त कर 8 लाख 75 हजार रुपये का सामग्री जब्त की है। इसके अतिरिक्त, एक अन्य कार्यवाही में 8 हजार 250 रुपये की शराब जब्त किया है।

इंदौर (ग्रामीण): देपालपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 40 पेटी बीयर और एक कार जब्त कर 6 लाख 44 हजार रुपये की सामग्री जब्‍त की है।

ग्वालियर: पुरानी छावनी पुलिस ने कार में परिवहन की जा रही1 लाख रूपए की 19 पेटी अवैध शराब कार सहित जब्‍त की है।

कटनी: चौकी झिंझरी थाना माधवनगर पुलिस ने शराब तस्करी पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर 35 हजार रुपये की शराब और इलेक्ट्रिक स्कूटी जब्त की है।

दतिया: कोतवाली और पंडोखर पुलिस ने अलग-अलग कार्यवाहियों में क्रमशः 55 हजार रुपये और 32 हजार रुपये की अवैध शराब जब्त की है।

जबलपुर: जबलपुर पुलिस ने देशी व अंग्रेजी शराब एवं वाहनसहितलगभग 1 लाख 2 हजार रूपए की सामग्री जब्‍त की है।

Related posts

भोपाल:पुलिस महानिदेशक की अध्‍यक्षता में रेलवे सुरक्षा एवं सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समन्‍वय समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

दुमका:एमएसएमई इकाइयों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्यमिता पंजीकरण सह जागरूकता शिविर का आयोजन।

rktvnews

साक्षरता से सशक्तिकरण तक: रंगमंच, मीडिया और तकनीक के संग समाज निर्माण की यात्रा का नाम “रवीन्द्र भारती”

rktvnews

चतरा:15 मार्च को जिले में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे को ले उप विकास आयुक्त ने कार्यक्रम स्थल पहुंच लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा।

rktvnews

पलामू में उत्सव पूर्वक शुरू हुआ स्वच्छता पखवाड़ा!गांधी उद्यान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरू हुआ “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम”।

rktvnews

सारण :30वर्षों के बाद विभिन्न कार्यालयों में पदस्थापित कार्यालय परिचारी को उच्चतर वर्ग में किया गया पदोन्नत।

rktvnews

Leave a Comment