RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यों की समीक्षा की।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)10 फरवरी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के दोनों मंडलों में उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बहुउद्देशीय भवन/सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाए। इन भवनों के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित भवनों में बैंक्वट हॉल, गेस्ट हाउस, सभागार, प्रशिक्षण कक्ष, बैठक कक्ष एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएं, ताकि विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों का संचालन किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को बहुउद्देशीय भवन की डीपीआर शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि ओबीसी बाहुल्य क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ओबीसी बाहुल्य क्षेत्रों में योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया जाए तथा नियमित समीक्षा के माध्यम से प्रगति की निगरान की जाए।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि लाभार्थियों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर योजनाओं में आवश्यक सुधार किए जाएं, जिससे योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी रूप से आमजन तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा ओबीसी वर्ग के उत्थान हेतु शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव श्रीधर बाबू अद्दांकी, अपर सचिव नवनीत पांडे, अपर सचिव संदीप तिवारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर:छात्र की उनन्ती में ही अपनी सफलता देखता है शिक्षक डॉ. अर्चना सिंह

rktvnews

भोजपुर: शफदर हासमी के शहादत दिवस पर दी गई श्रद्धांजली।

rktvnews

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने 10 करोड़ टन कोयला डिस्पैच के लक्ष्य को हासिल किया।

rktvnews

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान’ का अलवर जिले में किया शुभारम्भ।

rktvnews

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप:शाहबाद हीरोज एथलेटिक क्लब के मोनू कुमार का शानदार गोल बना चर्चा का विषय।

rktvnews

भोजपुर उपविकास आयुक्त विक्रम वीरकर ने संभावना विद्यालय के सम्मान समारोह में परीक्षा में अव्वल बच्चो को किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment