RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक।

मंदिर प्रांगण व आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली के तारों को सुव्यवस्थित करने का निर्देश।

महाशिवरात्रि को लेकर VIP और VVIP दर्शन पर रहेगा पूर्णतः रोक।

मंदिर व आसपास के क्षेत्रों में छोटे एम्बुलेंस व अग्निशामक वाहन के आवागमन की व्यवस्था को रखें दुरूस्त।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड) 10 फरवरी।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में महाशिवरात्री के सफल संचालन को लेकर पंडा पुरोहित समाज के प्रतिनिधियों व सम्मानित सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा महाशिवरात्री एवं शिवबारात को लेकर की जाने वाली विभिन्न तैयारियों पर चर्चा करते हुए पंडा समाज के सदस्यों व प्रतिनिधियों से उनके सहयोग और विचारों से अवगत हुए। साथ ही सभी की सहमति से 14 व 15 तारीख को शीघ्र दर्शनम का शुल्क पूर्व की तरह 600 रुपये निर्धारित किया गया।
इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि बाहर से आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधा मुहैया कराने हेतु हम सभी को मिलकर पूरी तत्परता से कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि सभी के जन सहयोग से सुरक्षित जलार्पण के साथ श्रद्धालुओं को बाबा नगरी में एक सुखद अनुभूति दी जा सके। साथ हीं श्रद्धालुओं के सुगम जलार्पण, पूजा-अर्चना को लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए मंदिर प्रांगण में आवश्यक कार्यों को तय समय के अनुरूप पूर्ण करने की बात उपायुक्त ने कही।
बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा बाबा मंदिर व उसके आस पास के क्षेत्रों में व्यवस्थाओं को और भी बेहतर करने के उदेश्य से मंदिर प्रांगण व आस पास के क्षेत्रों में बिजली व लाईटिंग की व्यवस्था को और भी दुरूस्त करने का निर्देश दिया। आगे शीघ्रदर्शनम् कूपन की व्यवस्था को और भी सुगम बनाने के उदेश्य से विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाईयों का सामना न करना पड़े। इसके अलावे बैठक के दौरान महाशिवरात्री के सफल संचालन को लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व स्वास्थ्य सुविधा हेतु आपसी समन्वय के साथ बेहतर कार्य करने की बात कही गयी। साथ ही पूर्व की तरह और भी भव्य रूप से निर्धारित रुटलाइन से शिवबारात निकाली जाएगी।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला पर्यटन नोडल पदाधिकारी संतोष कुमार, पंडा धर्मरक्षिणी के अध्यक्ष, पंडा धर्मरक्षिणी के महामंत्री एवं पंडा व तीर्थ पुरोहित समाज के सदस्य, प्रतिनिधि व संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:पहले दिन 17 अभ्यर्थियों ने 20 नामांकन किए दाखिल!13 जिलों के अभ्यर्थियों ने भरें नामांकन।

rktvnews

रांची:खाद्य आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन में आवश्यक सुधार को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समीक्षा ।

rktvnews

राजनैतिक व्यंग्य-समागम: ‘उन्हें’ नहीं पता कि ग़ुस्सा किस पर करें?🤪

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज एनएसएस शिविर के छठां दिन हिंदी भाषा का विकास और पर्यावरण की उपयोगिता पर कार्यक्रम आयोजित!बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाना जरूरी:प्रो संजय कुमार

rktvnews

लखीसराय: “वोट देकर बने भविष्य मेकर” के संदेश के साथ जीविका दीदियां कर रही मतदाताओं को जागरूक।

rktvnews

दरभंगा:BSCC, SHA तथा KYP को लेकर जाले के कमतौल नगर पंचायत में आयोजित किया गया कार्यशाला-सह-कांउसिलिग कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment