RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

जनता की समस्याओं का समाधान को लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)10 फरवरी।जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीतिलता किस्कू की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। साथ ही मौके पर जिलास्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे, ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके। इसके अतिरिक्त जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, अनुकम्पा, बिजली बिल माफी, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, फसल बीमा योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास से जुड़े मामलों को समक्ष रखा गया। साथ ही जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा।
इसके अलावे जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग, संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

नवादा:ईवीएम और वीवी पैट प्रदर्शन केंद्र का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ।

rktvnews

बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल ने बक्सर प्रखण्ड अन्तर्गत महादलित टोला का भ्रमण एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के आच्छादन का निरीक्षण किया।

rktvnews

उच्च महिला कार्यबल वाले स्थानों पर अधिक क्रेच खोले जाने चाहिए: स्मृति ईरानी

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल की पहल से अब ब्रह्मांड के रहस्यों को जानेंगे ब्लॉक छपरौली के विधार्थी।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण!हीट वेव को लेकर आवश्यक प्रबंध का लिया जायजा

rktvnews

भोजपुर:सत्ता के इशारे पर मनोज मंजिल की अपील हुई खारिज: माले

rktvnews

Leave a Comment