RK TV News
खबरें
Breaking News

काशी तमिल संगमम् 4.0 के अंतर्गत आज हनुमान घाट पर आध्यात्मिक समूह ने किया स्नान, सुब्रमण्यम भारती के घर पहुंचकर जाना इतिहास।

RKTV NEWS/वाराणसी ( उत्तर प्रदेश)15 दिसंबर।काशी तमिल संगमम् 4.0 के अंतर्गत तमिलनाडु से आए आध्यात्मिक दल ने सोमवार को हनुमान घाट पहुंचकर गंगा स्नान किया। इस दौरान सभी सदस्यों ने मां गंगा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। गंगा स्नान के उपरांत समूह ने घाट पर स्थित प्राचीन मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। श्रद्धालुओं को मंदिरों की दिव्यता, भव्यता और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी गई।
इसके बाद तमिल प्रतिनिधिमंडल हनुमान घाट स्थित महाकवि सुब्रह्मण्य भारती के घर पहुंचा, जहां उन्होंने उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। समूह के लोगों में इतिहास जानने की विशेष जिज्ञासा देखने को मिली। उन्होंने सुब्रमण्यम भारती के घर के समीप स्थित पुस्तकालय का भी भ्रमण किया और वहां से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
सुब्रह्मण्य भारती के घर के भ्रमण के उपरांत यह समूह कांची मठ पहुंचा, जहां उन्हें मठ के इतिहास से अवगत कराया गया। काशी में दक्षिण भारतीय मंदिरों को देखकर साहित्यिक और आध्यात्मिक दल अत्यंत उत्साहित नजर आया।
तमिलनाडु से आए इस प्रतिनिधिमंडल का अंदाज कुछ अलग ही दिखाई दे रहा था। आध्यात्मिक समूह अपने-अपने तरीके से काशी की व्याख्या कर रहा था। कोई अपने पूर्वजों को याद कर रहा था तो कोई संस्कृति की एकता को रेखांकित करते हुए ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना को साकार होता हुआ देख रहा था।
समूह में शामिल वी.के. रमन ने बताया कि हमने विभिन्न मंदिरों का भ्रमण किया और यह देखकर आश्चर्य हुआ कि काशी और तमिलनाडु की संस्कृति में गहरी समानता है। यहां की संस्कृति हमारी संस्कृति जैसी ही है। इस तरह के आयोजन लगातार होने चाहिए, ताकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के सपने को साकार किया जा सके।

Related posts

सन नियो की अभिनेत्रियां मेघा रे और गौरी शेलगांवकर ने साझा की अपनी नवरात्रि से जुड़ी यादें।

rktvnews

पटना:समर्थ नारी समर्थ भारत के स्थापना दिवस पर कई प्रदेशों में महिला व बच्चें हुए सम्मानित: माया श्रीवास्तव

rktvnews

प्रखंड स्तर पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2024 हेतु बैठक का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणादायक ‘मन की बात‘ – मुख्यमंत्री

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने मोबाइल टॉयलेट वैन को फ्लैग ऑफ कर किया रवाना।

rktvnews

गिरीडीह :उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल आयुक्त पवन कुमार की अध्यक्षता में राजस्व संबंधी मामलों को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment