RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं सुनी, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित, कई आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)04 फ़रवरी। मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। इस दौरान नागरिकों द्वारा दुकान आवंटन, पेंशन भुगतान, रोड, पारिवारिक विवाद, मनरेगा से संबंधित, स्कूल का फीस, और जमीन का म्यूटेशन, विद्यालय परिसर में जल का जमाव, मंइयां सम्मान योजना का लाभ, पेयजल, आर्म्स लाइसेंस समेत जनहित, बिजली से जुड़ी अन्य समस्याओं एवं मांगों से संबंधित लगभग 45 आवेदन समर्पित किए गए।
उपायुक्त द्वारा सभी नागरिकों की समस्याओं को क्रमवार सुनते हुए प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित कर स्पष्ट निर्देश दिया गया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें । कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गया। सभी विभागीय पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता से करेंगे। विभागीय समीक्षा के क्रम में जनशिकायत में प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा नियमित की जा रही है ताकि जनसमस्याओं का समाधान त्वरित रूप से किया जा सके।

Related posts

चुनाव आयोग ने बिहार में चुनाव प्रक्रिया और 8 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनावों पर कड़ी निगरानी के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए।

rktvnews

प्यारे बच्चों!

rktvnews

दरभंगा नगर निगम के वार्ड नंबर 05 में आयोजित किया गया कार्यशाला-सह-कांउसिलिग कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर:नितिन नवीन के भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बड़हरा विधायक के नेतृत्व मे भाजपाइयों ने मनाया जश्न।

rktvnews

राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान का 5वा राष्ट्रीय अधिवेशन अप्रैल 8-9 को।

rktvnews

लखीसराय:नशामुक्त भारत खुशहाल भारत का संकल्प,नशा के खिलाफ जीविका दीदियों ने निकाली रैली।

rktvnews

Leave a Comment