RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:नितिन नवीन के भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बड़हरा विधायक के नेतृत्व मे भाजपाइयों ने मनाया जश्न।

एक साथ दिपावली और होली का माहौल।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 जनवरी।नितिन नवीन के भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर भारतीय जनता पार्टी भोजपुर के नेताओ और कार्यकताओं मे उत्साह देखा गया।
मंगलवार को बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह के आवास अंबिका सदन में बिहार के लाल नितिन नवीन को विधिवत राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह एवं संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रहलाद राय ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पूरे देश मे भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहाँ एक कार्यकर्ता विधायक, मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता है। आज बिहार के लिए गर्व की बात है कि बिहार से पहली बार कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष बना है। मै बहुत भाग्यशाली हूँ कि मै भाजपा का कार्यकर्ता हूँ।मुझे नीतिन नवीन जी एवं उनके पिताजी नवीन सिन्हा जी के साथ काम करने का मौका मिला। भाजपा में पीछे लाईन मे बैठा नेता और कार्यकर्ता भी संवैधानिक एवं पार्टी के उच्चतम पद पर पहुंचता है। यह एक विचारधारा वाली पार्टी है।मैं व्यक्तिगत एवं भोजपुर जिला के समस्त कार्यकताओं के तरफ से नितिन नवीन जी को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ। वही जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है और इस परिवार मे सबको सम्मान मिलता है।जिला उपाध्यक्ष सूर्यकांत पांडेय ने कहा कि भाजपा मे कोई बड़ा या छोटा नही होता।सभी कार्यकर्ता अपने दायित्वों को निभाते है।वही प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रहलाद राय ने कहा कि बिहार से पहली बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हम सभी कार्यकताओं मे उल्लास है।आज सबसे कम उम्र का अध्यक्ष नितिन नवीन जी बने है। समारोह को अतिपिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष हरेराम चंद्रवंशी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विभु जैन,जिला उपाध्यक्ष ज्योति प्रकाश कुशवाहा,जिला मंत्री पंकज प्रभाकर, एवं बड़हरा विधानसभा प्रभारी संजय कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी ने किया।
कार्यक्रम की शुरूआत दिल्ली राष्ट्रीय कार्यालय में नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष का घोषणा होते ही बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में आतिशबाजी एवं एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर किया गया।उक्त अवसर पर बड़हरा विधायक ने सभी को मिठाई खिलाकर खुशी मनाया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष बनने की खुशी मे भारत माता की जय,नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद, नितिन नवीन जिन्दाबाद आदि गगनचुंबी नारे लगाए गए। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा होली और दिपावली एक साथ मनाया गया।
नितिन नवीन के भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा आज का दिन हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता एवं बिहार के लिए सुखद एवं ऐतिहासिक है। जिलाध्यक्ष ने दिल्ली राष्ट्रीय कार्यालय समारोह मे शामिल हो कर नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिवादन किया।
जिले भर के तमाम नेता और कार्यकताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएं प्रेषित की।
समारोह मे बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रहलाद राय,जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह,सूर्यकांत पांडेय,ज्योति प्रकाश कुशवाहा, धनंजय तिवारी, संजय कुमार सिंह, संजय तिवारी, धीरज सिंह,चुन्नी देवी, हरेराम चंद्रवंशी, विभु जैन,विमलेश सिंह,संतोष चंद्रवंशी,निशांत सेंगर,राकेश कुमार पुतुल,मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार,शुभम पांडेय,टुनटुन महतो,संजीव कुमार सिंह,प्रशांत सिंह,शैलेश गुड्डू, रामाकांत सिंह,संतोष सिंह संटु,भरत सिंह,दीपक दूबे,रामायण सिंह,जितेन्द्र तिवारी, शशी सिंह सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष,बड़हरा सहित जिला के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

सारण:महत्वपूर्ण परियोजनाओं हेतु भू-अर्जन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

राजस्थान:पोषाहार वितरण में होने वाली शिकायतों का पारदर्शिता से हो निस्तारण : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

rktvnews

डालमिया सीमेंट ने ‘आप हैं सच्चे विश्वकर्मा’ पहल के तहत पूर्वी भारत के 400 से अधिक अनुभवी कॉन्ट्रैक्टर्स को सम्मानित किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नई दिल्ली में सांसदों के लिए नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम 05 जुलाई तक विस्तारित:दुर्गा राज

rktvnews

गढ़वा उत्सव गार्डन में अनक्लेम्ड डिपॉज़िट पर विशेष शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment