RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भारत और भूटान ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग मजबूत करेंगे।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 03 फरवरी।भूटान के ऊर्जा और प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योंपो जेम त्शेरिंग ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और ऊर्जा तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपाद नाइक से मुलाकात की। यह बैठक ऊर्जा क्षेत्र में दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक सहयोग को सुदृढ़ करने पर केंद्रित रही।
भारत-भूटान जलशक्ति सहयोग की शुरूआत 1961 में हुई जिसके बाद 2006 में जलविद्युत सहयोग के संबंध में समझौता हुआ।
आज की चर्चा के दौरान दोनों पक्षों ने पुनात्सांगचू-द्वितीय जलविद्युत परियोजना (1020 मेगावाट) से व्यावसायिक रूप से सर्वोत्तम स्तर तक बिजली उत्पादन के संबंध में विचार-विमर्श किया। इस दौरान, पुनात्सांगचू-प्रथम जलविद्युत परियोजना (1200 मेगावाट) को शीघ्र चालू किये जाने पर भी बल दिया गया।
इस चर्चा में संकोश जलविद्युत परियोजना के भविष्य के दृष्टिकोण पर भी विचार-विमर्श हुआ। इसके अतिरिक्त, भारत और भूटान ने वर्ष 2040 तक के विद्युत पारेषण अवसंरचना की योजना पर भी चर्चा की जिसके लिए अभी विस्तृत परामर्श प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान, भूटान में विशेष रूप से कम आपूर्ति वाले महीनों के दौरान बिजली आपूर्ति के लिए अनुमोदन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।
मंत्रियों ने दोनों देशों की आपसी मित्रता की सराहना की और इसे और प्रगाढ़ किये जाने की उम्मीद जताई।

Related posts

चुनाव आयोग की भूमिका निष्पक्ष नहीं बल्कि गंभीर चिंता पैदा करने वाली :शिवानंद तिवारी

rktvnews

देहरादून:उत्तराखण्ड शासन एवं भारत–तिब्बत सीमा पुलिस के मध्य स्वस्थ सीमा अभियान अंतर्गत एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर।

rktvnews

एनटीआईपीआरआईटी, गाजियाबाद ने विश्व दूरसंचार और सूचना सोसायटी दिवस के उपलक्ष्य में “वैश्विक मानक और आईपीआर” पर कार्यशाला आयोजित की।

rktvnews

इंदौर जिले के खुडे़ल में नया तहसील कार्यालय प्रारंभ।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने बागपत नगर पालिका के रैन बसेरा का किया निरीक्षण!उपयुक्त व सुरक्षित स्थान पर रैन बसेरा स्थापित करने के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment