RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना एवं कला के प्रति रुचि बढ़ाना है: प्राचार्य एन पी पालित

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 मई।महंत महादेवनंद महिला महाविद्यालय तथा राष्ट्रीय कला मंच के संयुक्त तत्वावधान में आरा स्थित महाविद्यालय परिसर में “नई उड़ान : कलाकारों की पहचान” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत नृत्य, संगीत एवं रैंपवॉक प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नरेंद्र प्रताप पालित, दक्षिण बिहार अभाविप के प्रांत मंत्री सुमित सिंह, ऋतुराज चौधरी, राहुल कुमार एवं अवंतिका विश्वास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। विषय प्रवेश ऋतुराज चौधरी ने किया। अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. नरेंद्र प्रताप पालित ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना एवं कला के प्रति रुचि विकसित करना है। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है और विकसित भारत के निर्माण की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। उन्होंने प्राचीन भारतीय संस्कृति की 64 कलाओं का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहने का संदेश दिया।
सुमित सिंह ने कला के क्षेत्र में विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाना है।प्रस्तुत नृत्य एवं संगीत कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं रैंपवॉक में प्रतिभागियों ने अपने आकर्षक प्रदर्शन से समां बांध दिया।
संगीत मे क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय रहे सम्राट कुमार योगेश कुमार सुमंत कुमार
नृत्य प्रतियोगिता प्रथम द्वितीय तृतीय कोमल कुमारीऋचा एंड ग्रुप,श्वेता कुमारी
रैंपवॉक प्रतियोगिता प्रथम द्वितीय तृतीय शिवम शहनाज फातिमा दिव्या एवं सत्यम रही।विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।निर्णायक की भूमिका हर्षिता विक्रम एवं श्रेया स्नेहा ने निभाई, जबकि संचालन सिमरन ने किया।इस अवसर पर डॉ. युगल कुमार, डॉ. अवधेश, डॉ. पूनम कुमारी, डॉ. सरोज कुमारी, राघवेंद्र नारायण विकास, आदित्य सिंह, हैप्पी किशोर, कल्पना भर्ती, सचिन राय, विक्रांत ओझा, राहुल तिवारी, उज्जवल, गौरव, बिट्ट, माखन, चंदन, रोहित, हर्ष आदि रहे।

Related posts

जयपुर:स्वायत्त शासन मंत्री ने वितरित किये 250 पट्टे।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने 8 बालू तस्करों को भारी मात्रा में आग्नेयास्त्र, जिंदा कारतूस,नगद राशि सहित किया गिरफ्तार।

rktvnews

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ‘खादी योगा मैट’ किया गया लॉन्च।

rktvnews

बागपत:कन्या सुमंगला योजना से बागपत की 18,602 बेटियों को मिला जीवन संबल, 420.99 लाख की धनराशि हुई वितरित।

rktvnews

पटना:समाज के प्रेरक स्तंभ रहे है पूर्व विधायक स्व नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा: राजीव रंजन सिन्हा

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 01 फरवरी 25

rktvnews

Leave a Comment