RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:नगर विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा।

गढ़वा में शहरी विकास को गति देने पर जोर।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )02 फरवरी।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में नगर विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गढ़वा नगर परिषद, श्रीबंशीधर नगर नगर पंचायत एवं मझीआँव नगर पंचायत अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारीयों ने अपने-अपने नगर परिषद एवं नगर पंचायतो में किए जा रहे कार्यों की जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा नगर विकास विभाग के माध्यम से शहरी क्षेत्रों के समग्र विकास हेतु अनेक जनोपयोगी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। इनमें स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), अमृत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), शहरी आजीविका मिशन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, नाली-सड़क निर्माण, पेयजल एवं स्ट्रीट लाइट व्यवस्था जैसी महत्वपूर्ण योजनाएँ शामिल हैं, जिनका उद्देश्य आम नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएँ उपलब्ध कराना है।
उपायुक्त ने गढ़वा जिले में इन योजनाओं के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए नगर परिषद एवं नगर पंचायतों को निर्देश दिया कि योजनाओं का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
बैठक में संबंधित नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारी, सिटी मैनेजर सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे। सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शहरी विकास योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाने का निर्देश दिया गया।

Related posts

भाजपा के निशाने पर मूलतः मुस्लिम-दलित और महिलाएं, एकताबद्ध लड़ाई की जरूरत: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

51 लाख से अधिक पेंशनरों के बैंक खातों में 1005 करोड़ 41 लाख 28750 रुपए हस्तांतरित।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुर्गाष्टमी पर की पूजा-अर्चना।

rktvnews

इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रारम्भ होगा स्वच्छता अभियान 2.0

rktvnews

राजस्थान:महिला शक्ति के सुझावों से तय होगी प्रदेश के विकास की दिशा :मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

पिछले तीन सालों से बंद वरिष्ठ नागरिकों का रेलवे टिकटों पर छूट नहीं लागू किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण: धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

Leave a Comment