RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त की अध्यक्षता में नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 को लेकर बैठक।

सभी कोषांग आपसी समन्वय के साथ करें काम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)02 फरवरी।जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 को लेकर बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने सभी कोषांगों द्वारा किए जा रहे कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पारदर्शी तरीके से निर्वाचन से जुड़े कार्यों को ससमय करें।
इसके अलावा बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी और कर्मी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वह्न करें। साथ ही उन्होंने कहा कि बेहतर चुनाव प्रबंधन के लिए आपसी समन्वय सबसे अनिवार्य शर्त है। आगे उपायुक्त ने कार्मिक कोषांग को पोलिंग पार्टियों की सूची तैयार कर उन्हें ससमय तामिला कराने और प्रशिक्षण कोषांग को विधिवत ट्रेनिंग प्रोग्राम शेड्यूल करने का निर्देश दिया। साथ ही सामग्री कोषांग को मतपेटिकाओं की उपलब्धता और परिवहन कोषांग को मतदान कार्य को लेकर आवश्यक वाहनों का अधिग्रहण सुनिश्चित करने को कहा गया है। आगे बैठक के दौरान निर्वाचन से जुड़े विभिन्न कोषांगों-वाहन कोषांग, कार्मिक कोषांग, लॉजिस्टिक कोषांग, मटेरियल कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, मीडिया कोषांग, लेखा कोषांग, आदर्श आचार संहिता(एमसीसी) कोषांग सहित अन्य सहायक कोषांगों की एक-एक कर विस्तृत समीक्षा करते हुए अब तक की गई तैयारियों की स्थिति की जानकारी ली गई और आवश्यक सुधारात्मक और कार्यान्वयन संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए।

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः करें अनुपालन सुनिश्चित

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने संबंधित कोषांग के अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण निर्वाचन कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय, सजगता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026 को बिना किसी त्रुटि के सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।
बैठक में उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलश कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी रणबीर सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला उद्यान पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित कोषांग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

52वें खजुराहो नृत्य समारोह 20 फरवरी से: मंदिरों की नगरी में गुंजेंगे शास्त्रीय सुर।

rktvnews

शहीद के परिजनों से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल।

rktvnews

भोजपुर : शब-ए-बारात के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

मंडल कारा आरा का जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार मालवीय ने किया निरीक्षण।

rktvnews

देवघर:सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

“मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment