RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बिहार दिवस पर भव्य आयोजन, सांस्कृतिक और खेल प्रतिभाओं ने बिखेरी चमक।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 मार्च।आज, 22 मार्च 2026 को वीर कुंवर सिंह स्टेडियम, रमना मैदान, आरा में बिहार दिवस 2026 का भव्य आयोजन किया गया। यह महोत्सव कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, भोजपुर के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्रम संसाधन मंत्री, बिहार संजय सिंह टाइगर, लोकसभा सदस्य आरा सुदामा प्रसाद, बिहार विधानसभा सदस्य राधा चरण साह, मेयर आरा नगर निगम एवं जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर मंत्री संजय सिंह टाइगर ने अपने संबोधन में बिहार दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बिहार अपनी समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक विरासत के लिए पूरे देश में विशिष्ट पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं, खिलाड़ियों एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने उपस्थित युवाओं से राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि अपनी समृद्ध विरासत को सहेजने और आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने कहा कि भोजपुर की प्रतिभाएँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और जिला प्रशासन उन्हें बेहतर मंच एवं संसाधन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
शुभारंभ के उपरांत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भ्रमण किया तथा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस, जीविका, विद्युत, पशुपालन, समाज कल्याण, सूचना एवं जनसंपर्क, स्वच्छता विभाग एवं महिला हेल्पलाइन सहित कई विभागों द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाए गए थे। शिक्षा विभाग के स्टॉल पर स्कूली बच्चों द्वारा तैयार किए गए आर्ट एवं क्राफ्ट की आकर्षक कलाकृतियाँ विशेष रूप से लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
कार्यक्रम के दौरान जिले के उत्कृष्ट खिलाड़ियों के साथ परिचय सत्र आयोजित किया गया, जिसमें जिलाधिकारी ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भोजपुर की खेल प्रतिभाएँ राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर सकती हैं, बशर्ते उन्हें उचित मार्गदर्शन एवं संसाधन उपलब्ध कराए जाएँ। जिला प्रशासन इस दिशा में हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं परंपराओं पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। साथ ही, विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिनमें बॉक्सिंग, भारोत्तोलन, तीरंदाजी, कबड्डी, खो-खो एवं वुशु जैसे खेल शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त, चित्रांकन, पेंटिंग एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
संध्या समय दीपोत्सव का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात स्कूली छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का समापन प्रशस्ति पत्र वितरण के साथ हुआ, जिसमें उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह, अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी, जिला परियोजना पदाधिकारी, जिला गंगा समिति के पदाधिकारी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Related posts

अवैध खनन,परिवहन व भंडारण करने वालो के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान,निलंजन नदी के सिंधवारिया घाट से एक ट्रैक्टर अवैध बालू लदा हुआ किया गया जप्त!अवैध खनन में संलिप्त लोगों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा:जिला खनन पदाधिकारी

rktvnews

न्यूजीलैंड की रॉयल नेवी के नौसेना प्रमुख आरएडीएम डेविड प्रॉक्टर का भारत दौरा।

rktvnews

चाईबासा:धरती आबा” भगवान बिरसा मुंडा की जयंती व झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

छत्तीसगढ:खैरागढ़ में चल रहे भारंगम में हयवदन व मंगरी की प्रस्तुति ने बांधा समा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:लुधियाना इंटरैक्टिव सेशन में मिले 15,606 करोड़ के निवेश प्रस्ताव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादून:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में सचिवालय में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment