RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिवबारात को लेकर की जाने वाली तैयारियों हेतु बैठक का आयोजन।

महाशिवरात्रि के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा भव्य तरीके से कराया जाएगा शिवबारात 2026 का आयोजन।

शिव बारात की गरिमा को भव्य बनाने में आप सभी जिलावासियों का सहयोग आपेक्षित:उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)02 फ़रवरी।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में शिवबारात के सफल संचालन को लेकर संबंधित अधिकारियों व समिति के सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन समाहरणालय में किया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा शिवबारात को लेकर किये जा रहे कार्यो का बिंदुवार समीक्षा करते हुए सभी सबंधित अधिकारियों को निदेश दिया कि सभी एक दूसरे के साथ समन्वय स्थापित करते हूए सफल बनावे। आगे उपायुक्त ने जिलावासियों के साथ-साथ स्वयंसेवी संस्थाओं से आग्रह करते हुए कहा है कि शिवबारात को भव्य बनाने में आप सभी का सहयोग जिला प्रशासन को आपेक्षित है, ताकि इसकी भव्यता और गरिमा बनी रहे और शिवबारात का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा सके।
इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, शहर में लाइटिंग की व्यवस्था, भव्य झांकी व यातायात व्यवस्था के साथ शिवबारात के दौरान रूटलाईन में किये जाने वाले विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए सभी कार्यों को तय समय के अनुरूप पूर्ण करने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया। आगे उपायुक्त ने बाबा मंदिर व उसके आस पास के क्षेत्रों के अलावा शिवबारात रूटलाईन में व्यवस्थओं को और भी बेहतर करने के उदेश्य से निर्धारित रुटलाइन, मंदिर प्रांगण व आस पास के क्षेत्रों में बिजली व लाईटिंग पेयजल, शौचालय, सड़क, स्लैब, बेरिकेड्स, स्वास्थ्य, अतिक्रमण, साफ-सफाई व अग्निशमन व्यवस्था के अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा हेतु आपसी समन्वय के साथ बेहतर कार्य करने का निदेश दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला कोषागार पदाधिकारी राकेश कुमार, जिला खेल पदाधिकरी संतोष कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी व संबंधित विभाग के अधिकारी, समिति के सदस्य आदि उपस्थित थे।

Related posts

इलाज के नाम पर मरीजों का शोषण और लापरवाही करने वाले निजी क्लीनिक के चिकित्सकों पर हो कार्रवाई:राहुल कुमार

rktvnews

गढ़वा :प्रशासनिक कारणों से जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित।

rktvnews

बागपत में गांव-गांव बनेंगे बर्तन बैंक, सामुदायिक कार्यक्रमों में खर्च और प्लास्टिक दोनों घटेंगे।

rktvnews

चतरा:फाइलेरिया उन्मूलन हेतु आईडीए 2025 के अंतर्गत द्वितीय जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में 2023 के नए छात्रों के लिए प्रवेश कार्यक्रम की हुई शुरुआत।

rktvnews

एचएलसी की एक राष्ट्र एक चुनाव परबैठक; इसके गठन के बाद से किए गए कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment