RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बागपत:जिलाधिकारी ने बिजवाड़ा के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर( आयुष्मान आरोग्य मंदिर) और 2 करोड़ 90 लाख की बिजवाड़ा में निर्माणाधीन पेय जल योजना का किया निरीक्षण।

बागपत/उत्तर प्रदेश 23 जनवरी। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज ग्राम बिजवाड़ा में हेल्थ बैलेंस सेंटर (आयुष्मान आरोग्य मंदिर )का औचक निरीक्षण किया जिसमे सी एच ओ आरजू राणा उपस्थित पाई गई जबकि एएनएम अनुपस्थित मिली जिलाधिकारी ने कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में उपस्थिति पंजिका देखी और ओपीडी रजिस्टर का भी अवलोकन किया जिसमें आज पूरे दिन में 22 ओपीडी की गई जनपद बागपत में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर 155 है जिनमें सी एच ओ बैठते हैं जो सरकार की महत्वकांक्षी योजना है ,जिलाधिकारी ने हेल्थ बैलेंस सेंटर की जो 22 चेकप्वाइंट है चेक लिस्ट में उनमें से कई बिंदुओं पर अच्छी कार्यवाही मिली जिस पर जिलाधिकारी ने सी एच ओ के कार्य की भी प्रशंसा की ।
खंड विकास अधिकारी बिनोली ज्योति वाला ने मौके पर जिलाधिकारी के निर्देश पर हीमोग्लोबिन की जांच कराई जिसमें उनका हीमोग्लोबिन रिपोर्ट सही पाई गई।
जिलाधिकारी ने हेल्थ एंड बैलेंस सेंटर के बारे में ग्रामीणों से फीडबैक लिया जिसमें कृष्ण पाल नामक ग्रामीण ने बताया कि यहां पर अच्छी सुविधा मिल रही है जिससे ग्रामवासी संतुष्ट हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम वासियों को समाज स्वास्थ्य सुविधाएं हेल्थ एंड बैलेंस सेंटर पर मिलनी चाहिए जिसे अब वर्तमान सरकार ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर नाम रखा गया है ।सी एच ओ ने बताया कि हेल्थ एंड बैलेंस सेंटर पर 14 सितंबर 2023 को प्रिंटर पंखा की चोरी हुई थी और 5 जनवरी 2024 को भी इनवर्टर चोरी कर लिया गया जिसकी प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है जिस पर संबंधित थाना अध्यक्ष से कार्यवाही के संबंध में जानकारी लेने के लिए निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी जल जीवन मिशन के अंतर्गत नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की कार्यदाई संस्था द्वारा मैoएलo सीo इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ग्राम पेयजल योजना के अंतर्गत 2 करोड़ 90 लाख रुपए की धनराशि से कार्य किया जा रहा है जो कार्य मौके पर अपूर्ण मिलाखराव स्थिति में मिला जिसमें कार्य पूर्ण होने की अंतिम तिथि मार्च 2024 है कार्य की स्थिति खराब मिलने पर जिलाधिकारी ने जल निगम के अधिशासी अभियंता को कारण बताओं नोटिस जारी किया समय से परियोजना प्रारंभ होने हो जानी चाहिए जिससे कि ग्राम वासियों को जल सेवाएं प्राप्त हो सके टंकी परिसर में हो रही बाउंड्री वालों कार्य की भी गुणवत्ता बहुत खराब मिली जिसकी जिलाधिकारी जांच करने के निर्देश दिए।

Related posts

छत्तीसगढ़ : शत-प्रतिशत दिव्यांगजनों को कौशलयुक्त बनाने का लक्ष्य :मुख्यमंत्री

rktvnews

दरभंगा:श्रम संसाधन विभाग के धावा दल द्वारा दो बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

राष्ट्रपति ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

बक्सर:जिला गंगा समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 09 जनवरी 25

rktvnews

धनतेरस पर अमन का पैग़ाम: निज़ामुद्दीन दरगाह से इंद्रेश कुमार ने कहा — भारत ही दुनिया का असली शांति मॉडल।

rktvnews

Leave a Comment