RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:शीतलहर में दिव्यांगजनों के लिए जिला प्रशासन का मानवीय कदम।

डंडई प्रखंड के पचौर पंचायत में 65 दिव्यांगजनों के बीच कंबल वितरण।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)17 जनवरी।जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर मानवीय संवेदनाओं के साथ राहत कार्य संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज डंडई प्रखंड अंतर्गत पचौर पंचायत में 65 दिव्यांगजनों के बीच कंबल का वितरण कर उन्हें ठंड से राहत पहुंचाई गई।
कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन के तत्वावधान में किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य शीतलहर के दौरान दिव्यांगजनों को सुरक्षित एवं सर्दी से बचाव प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने दिव्यांगजनों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य, दैनिक आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी भी ली।
इस अवसर पर जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक पंकज कुमार गिरि, पंचायत की मुखिया सरिता कुमारी सिंह, उपमुखिया अनिता देवी, डंडई प्रखंड दिव्यांग संघ के अध्यक्ष मुनीलाल कुमार रवि सहित जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट किया गया कि शीतलहर की अवधि में जरूरतमंद, दिव्यांग एवं कमजोर वर्गों के लिए राहत कार्य आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि किसी भी व्यक्ति को ठंड के कारण कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

Related posts

6 जिलों से अयोध्या धाम के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, योगी सरकार ने तय किया किराया।

rktvnews

रोहतास: जिलापदाधिकारी उदिता सिंह ने किया मतदान,आमजनों से की अपील।

rktvnews

शिक्षकों के छुट्टियों की कटौती की वापसी पर राकेश रॉय ने प्रकट किया आभार!सकारात्मक पहल और जनहित मुद्दे की लड़ाई में मिलती है सफलता: राकेश रॉय

rktvnews

राजस्थान:विश्व जनसंख्या दिवस पर समारोह, जनसंख्या नियंत्रण के लिए जमीनी स्तर पर करने होंगे प्रयास : जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री

rktvnews

दो दिवसीय रोजगार मेला का हुआ शुभारंभ!विषम परिस्थितियों में भी बिहारी युवा अपने प्रतिभा से अपना भविष्य बनाते हैं:जिलाधिकारी राजकुमार

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन बख्तियारपुर (करजान)-ताजपुर (समस्तीपुर) पुल का किया हवाई सर्वेक्षण।

rktvnews

Leave a Comment