RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

जिला कलक्टर ने किया महंगाई राहत कैंप का औचक निरीक्षण।

जयपुर/राजस्थान 21जून। महंगाई राहत कैंप के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित स्वयं महंगाई राहत कैंपों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मंगलवार को कलक्टर ने शाहपुरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत करीरी में आयोजित महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने लाभार्थियों से संवाद किया और कैंप में मिल रही सुविधाओं का फीडबैक भी लिया। कलक्टर ने अधिकारियों को महंगाई राहत कैंप में इंतजाम दुरुस्त रखने एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों का रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों को गांरटी कार्ड भी वितरित किये।

अब तक 53 लाख से ज्यादा गारंटी कार्ड हुए वितरित।

जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि 24 अप्रैल से आयोजित हो रहे महंगाई राहत कैंपों में अब तब 53 लाख 98 हजार 219 मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड जारी किये जा चुके हैं। मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत 7 लाख 52 हजार 821, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख 37 हजार 314, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 10 लाख 37 हजार 314, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 85 हजार 234, मुख्यमंत्री निःशुल्क घरेलू बिजली योजना में 8 लाख 95 हजार 481 लाभार्थियों को गारंटी कार्ड जारी हुए हैं।वहीं, महंगाई राहत कैंप में मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 6 लाख 62 हजार 752, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 2 लाख 74 हजार 877, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 3 लाख 90 हजार 21, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 2 लाख 34 हजार 883, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 27 हजार 522 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।

मंगलवार को वितरित किये गए 21 हजार से ज्यादा गारंटी कार्ड।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को 21 हजार 209 गारंटी कार्ड जारी किये गए। जिसमें से अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत 1 हजार 809, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 4 हजार 238, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 4 हजार 238, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 177, मुख्यमंत्री निःशुल्क घरेलू बिजली योजना में 5 हजार 539 लाभार्थियों को गारंटी कार्ड जारी हुए हैं।
वहीं, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 3 हजार 712, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 293, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 855, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 287, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 61 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।

Related posts

राजस्थान: जयपुर:कुमावत समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित,समाज के उत्थान के लिए शिक्षा बहुत जरूरी :पशुपालन मंत्री

rktvnews

छत्तीसगढ़ : फामेश्वरी यादव बनीं छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई।

rktvnews

चतरा: उपायुक्त कीर्तिश्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

सारण:नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर छपरा नगर निगम के वार्ड संख्या 03 में मुहल्ला सभा का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:अभिनेता मुकेश खन्ना व मंत्री राजू सिंह के हाथों आदित्या बिहार सांस्कृतिक गौरव से हुई सम्मानित।

rktvnews

जेडीयू नेताओं ने थामा रालोजद का दामन।

rktvnews

Leave a Comment