RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुख्यमंत्री ने जालोर में चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण – प्रभावितों से संवाद कर राहत कार्यों का लिया जायजा।

जयपुर/राजस्थान 21 जून। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को जालोर में बिपरजॉय चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। श्री गहलोत ने जालोर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित लोगों से मुलाकात की तथा अधिकारियों से प्रभावित क्षेत्र में चल रहे बचाव एवं राहत कार्यों के बारे में जानकारी भी ली।
हवाई सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने जालोर के आईपुरा, वेडिया तथा आस-पास के क्षेत्रों के बाढ़ प्रभावितों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों में कोई कमी नहीं रखी जा रही है। राज्य सरकार जलभराव की स्थिति को लेकर गंभीर है। सरकार संकट की इस घड़ी में आमजन के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को नियमानुसार आपदा राहत सहायता उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ व एसडीआरएफ द्वारा लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, प्रशासन की सतर्कता से कोई जनहानि नहीं हुई।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रभावितों के लिए अस्थाई आवास, भोजन, पेयजल, चिकित्सा, विद्युत, सफाई आदि का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक एवं निजी सम्पत्तियों, फसल और पशुओं को हुए नुकसान का जल्द से जल्द आकलन कर प्रभावितों को त्वरित सहायता पहुंचाई जाए।
इस दौरान आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री गोविंदराम मेघवाल, जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर, जिला कलक्टर निशान्त जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

चोरी का एक अभियुक्त 5 हजार रुपया के साथ गिरफ्तार ।

rktvnews

29 अक्टूबर को व्यवसायी संघ भोजपुर का दूसरा जिला सम्मेलन आरा के नागरी प्रचारिणी सभागार में होगा-सुदामा प्रसाद

rktvnews

तीन दिवसीय स्किन ट्रीटमेंट एवं शंख टूस फेशियल कार्यशाला सम्पन्न।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की पंचायती राज विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा; 14वें व 15वें वित्त के कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने और कचरा प्रबंधन दुरुस्त करने का सख्त निर्देश।

rktvnews

पिलाते हैं चाय और बताते है फरारी🤔 वाह रे थाना प्रभारी 😜: तोराब नियाज़ी

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शती समारोह में उनके आदर्श अपनाने का किया आह्वान।

rktvnews

Leave a Comment