RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

नारनौल:डॉक्टर के हड़ताल के आह्वान पर स्वास्थ्य विभाग में 135 डॉक्टरों को तैनाती!किसी भी मरीज को अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं से नही रहने दिया जाएगा वंचित : सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉक्टर रमेश चंद्र आर्य

नारनौल/महेंद्रगढ़ 29 दिसंबर। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने आज से सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं को रोकने के हड़ताल के आह्वान को देखते हुए आमजन को निर्बाध रूप से स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए जिला में लगभग 135 डॉक्टरों को तैनात किया गया है।
यह जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉक्टर रमेश चंद्र आर्य ने बताया कि जनता को निर्बाध सेवाएं प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग जिला में लगभग 135 डाक्टरों को तैनात किया है। इसमें 4 कन्सलटेंट व वरिष्ठ कन्सलटेंट, 5 एनएचएम के डाक्टर व 5 विशेषज्ञ डाक्टर, 4 डीपीआर डाक्टर, 30 आयुर्वेद्विक चिकित्सा अधिकारी और 91 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी शामिल हैं।
सिविल सर्जन ने आश्वासन दिया कि किसी भी मरीज को अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आज जिला नागरिक अस्पताल नारनौल ओपीडी में 697 मरीजों को देखा गया। इनमें 59 मरीजों को भर्ती किया गया, 32 महिला नलबन्दी, 1 पुरुष नसबन्दी की गई, तीन प्रसूति ऑपरेशन से की गई तथा इसके अलावा आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से चलाई गई।

Related posts

जबलपुर में स्थापित होगा देश का सबसे बड़ा मल्टी फंक्शनल ट्रेनिंग सिम्युलेटर।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 06 मई 25

rktvnews

नवादा:डॉ0 भीमराव अंबेडकर आवासीय अनुसूचित जाति बालिका विद्यालय 02 गोंदापुर, में अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

उज्जैन:समग्र तथा ई-केवायसी से खसरे की लिकिंग समय-सीमा में हो पूर्ण:कलेक्टर

rktvnews

भोजपुर: आम जनमानस में राष्ट्रीयता के भाव को विकसित करने हेतु हर वर्ष प्रतियोगिता होती है आयोजित: प्रो डॉ जया जैन

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आर्मी डे परेड संकलन का किया विमोचन।

rktvnews

Leave a Comment