RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

वैशाली:स्वीप गतिविधि के अन्तर्गत मतदाताओं को किया जागरूक।

RKTV NEWS/वैशाली (बिहार) 29 मार्च।जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह -जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा के निर्देश के आलोक में गुरूवार को स्वीप गतिविधि के अन्तर्गत मॉडल हाई स्कूल, सराय के छात्र/छात्राओं के द्वारा मानव श्रृखला “वोट फॉर वैशाली” बनाकर मतदान करने हेतु लोगो से अपील की गयी। इसी क्रम में वैशाली विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत उप विकास आयुक्त सह एआरओ, वैशाली और राघोपुर विधानसभा क्षेत्र अंर्तगत अनुमंडल पधाधिकारी, हाजीपुर सह एआरओ राघोपुर के द्वारा विडियो कान्फ्रेंसिग के माध्यम से सभी vulnerable area के निर्वाचको से मतदान के प्रति लोगो को जागरूक करने हेतु अपील की गयी। जिसमें इस कार्यक्रम में सम्मलित सभी निर्वाचकों ने लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में मतदान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु संकल्प लिया। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी, वैशाली के द्वारा vulnerable areas में घूम-घूमकर लोगो को मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु अपील की गयी। इसके अतिरिक्त स्वीप आईकॉन अभय कुमार के द्वारा बी0पी0एस0 कॉलेज, देसरी एवं देवचन्द कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत छात्र/छात्राओं को लोगो से मतदान में भाग लेने हेतु कार्यक्रम चलाने हेतु प्रेरित किया। इसके अलावा बुनियाद केन्द्र, ऑगनवाड़ी सेविकाओं, जीविका दीदी एवं प्रखंड के कर्मियों के द्वारा प्रभातफेरी के माध्यम से लोगो को मतदान देने हेतु जागरूक कार्यक्रम चलाया गया।

Related posts

आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई अब राष्ट्रीय सुरक्षा सिद्धांत का हिस्सा है, हम आतंकवाद के हर स्‍वरूप को जड़ से खत्म कर देंगे:राजनाथ सिंह

rktvnews

गढ़वा:उपाध्यक्ष पद के अप्रत्यक्ष निर्वाचन के मद्देनजर सदर अनुमंडल परिसर में निषेधाज्ञा लागू।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने पटना और वैशाली जिले मबाढ़ की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण कर लिया जायजा, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:सामान्य प्रेक्षक मानगो नगर निगम जितेन्द्र कुमार देव ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर: मंत्री ने की सहकारिता विभाग की योजनाओं एवं धान अधिप्राप्ति की प्रगति की समीक्षा

rktvnews

भोजपुर:अगिआंव में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा।

rktvnews

Leave a Comment