बड़हरा/भोजपुर 29 जुलाई। आज भारत प्लस एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड के सी•एम•डी• एवं बिहार के प्रमुख उद्योगपतियों में सुमार समाजसेवी अजय कुमार सिंह के द्वारा रामचंद्र सिंह +2 उच्च विद्यालय बिराहिमपुर के मैदान में हाई जम्प के लिये खिलाड़ी युवकों को गद्दा दिया गया।
ऎतिहासिक बिरहिमपुर मैदान में बड़का लौहर, फरना , लौहर श्रीपाल , छपरा पर ,करजा ,भुसौला , केशोपुर इत्यादि गांव के लड़के नौकरी की तैयारी करने आते है।
उद्योगपति द्वारा प्रदत्त गद्दे से आज मैदान में लड़कों के बीच अलग ही उत्त्साह नजर आया सब युवकों ने अजय कुमार सिंह को चाचा से संबोधित कर उनके प्रति अपना आभार प्रकट किया। ज्ञातव हो की उद्योगपति सह समाजसेवी अजय कुमार सिंह पूर्व से ही खिलाड़ियों को अपना संबल देते आ रहे है और आए दिन वो खिलाड़ियों को उनसे संबंधित सामानों का वितरण करते रहते है।आज से पहले लड़को को हाई जम्प की तैयारी के लिए उन्हें 10 किलो मीटर दूर आरा शहर में किसी प्राइवेट अकादमी में जाना पड़ता था जिससे लड़के बहुत परेशान थे पर अब वो सब अजय कुमार सिंह की वजह से अपने ही मैदान में निःशुल्क सरकारी नौकरी की तैयारी भी कर पायेंगे।
इस सहयोग के लिए युवकों एवं उनके अभिभावकों ने भी अजय कुमार सिंह के प्रति अपना आभार प्रकट किया।

