RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत :प्रभारी मंत्री ने राजस्व ,कानून व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक।

RKTVNEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)22 जून।जनपद प्रभारी मंत्री, माननीय राज्य मंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग उत्तर प्रदेश जसवंत सैनी का आज जनपद बागपत में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व ,कानून व विकास कार्यो की समीक्षा बैठक की जिसमें उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये उन्होंने कहा सरकार की मंशा के अनुसार कार्य करें पात्र व्यक्तियो को सरकार की जनकल्याणकारी योजना का लाभ मिले आम आदमी पीढ़ीत व्यक्ति के साथ अधिकारी अच्छा व्यवहार करें उन्हें सरकार की योजना के प्रति अच्छे से जोड़े और जो पात्र हैं उन्हें लाभान्वित करें सरकार पीड़ित के लिए गंभीर है सरकार का उद्देश्य आम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचना है और उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना है ।
माननीय सांसद डॉक्टर राजकुमार सागवान ने कहा शिक्षा, स्वास्थ्य में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए उन्होंने कहा शिक्षा के प्रति संबंधित अधिकारी संवेदनशील रहे शिक्षा से ही जीवन शुरू होता है जिससे एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण होता है। उन्होंने कहा जो सड़के गड्ढा मुक्त होनी है उन पर कार्य किया जाए बागपत की जनता को कोई भी आवागमन में किसी तरह की कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कर -करेत्तर व राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक की उन्होंने कहा जो वार्षिक लक्ष्य मिला है उसके सापेक्ष कार्य किया जाए राजस्व में जनपद अग्रिम रहना चाहिए शासन से मिले हुए लक्ष्य के सापेक्ष संबंधित अधिकारी कार्य करें।
उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि जो जनपद में 37 टेल हैं उनमें पानी पहुंचना चाहिए बरसात का समय आने वाला है बरसात के दृष्टिगत सिंचाई विभाग अपनी समस्त तैयारियां पूर्ण कर ले किसी भी तरह की बांध संबंधित समस्या नहीं रहनी चाहिए सभी तटबंधों पर मजबूत कार्य हो जाने चाहिए ।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की उन्होंने कहा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जाए गरीब व्यक्ति प्राइवेट अस्पताल में न जाए अच्छा गुणवत्ता के साथ उपचार दिया जाए चिकित्सक, गाजियाबाद दिल्ली ना भागे तैनाती स्थल पर ही अपनी शासकीय सेवाओं के अपने दायित्वों का निर्भन करें आयुष्मान गोल्डन कार्ड में जनपद बागपत अच्छा कार्य कर रहा है जनपद में आयुष्मान आरोग्य मंदिर 139 जनपद में क्रियाशील है इन्हें और अत्यधिक सक्रिय करने के निर्देश दिए हेल्थ बैलेंस सेंटर सरकार (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) की महत्वाकांक्षी महत्वपूर्ण योजना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर जिस पर 14 तरह की जांच की जाती हैं और 58 तरह की दवाई उपलब्ध रहती हैं, अस्पताल में 287 दवाइयां के सापेक्ष 276 दवाइयां की उपलब्धता है व्यक्ति संबंधित समस्त दवाइयां उपलब्ध हें ओपीडी समय से चलती रहे सीटी स्कैन व डायलिसिस की सुविधा जिला अस्पताल में 24 घंटा जनपद में संचालित है। जिलाधिकारी में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को ठीक बताया। उन्होंने आरबीएसके की टीम को एक्टिव होकर कार्य करने के निर्देश दिए एंबुलेंस समय सीमा अंतर्गत मरीज तक पहुंचे और मुख्य चिकित्सा अधिकारी निरंतर निगरानी बनाए रखें । आयुष्मान की लिस्ट से वंचित रह गए हैं ऐसे व्यक्तियों को भी योजना में सम्मिलित किया जाए और अधिक से अधिक कार्ड बनाए जाएं आयुष्मान में जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने किसानों को तकनीकी जानकारी देने के निर्देश दिए कहा कि किसानों को अधिक से अधिक सरकार की मंशा के अनुरूप तकनीकी से सीधा जोड़ा जाए प्रभारी मंत्री ने कहा किस को खाद बीज के लिए लाइन में लगा ना पड़े खाद बीज की उपलब्धता जनपद में रहनी चाहिए उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के संबंध में भी निर्देश दिए प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि में किसानों को किसी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए। किसानो की सुविधा के लिए माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया जाता है जिसमें किसानों से जुड़े हुए संबंधित अधिकारी बैठकर किसने की समस्या सुनते हैं उनका निस्तारण करते हैं
उन्होंने लीड बैंक मैनेजर, उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि सरकार की जो योजना है उनमें लक्ष्य के सापेक्ष कार्य किया जाये।
गन्ना विभाग को गन्ना भुगतान कराए जाने के संबंध में निर्देश दिए ।
पशुपालन को निर्देश दिए कि कोई भी निराश्रित गोवंश सड़कों पर नजर नहीं आए गोवंश को गौशालाओं में संरक्षित किया जाए स्टेट पोलिंग के पैसे से अब 20 रुपए और बड़ा दिए गए जो गोवंश को 30 की जगह ₹50 तक का ब्रह्द गौशाला में दिया जा रहा है गौशालाओं का रखरखाव अच्छा होना चाहिए खल चोकर चाकर हरा चारा की पर्याप्त व्यवस्था रहे सभी की ईयर टेकिंग की जाए जनपद में 3 ब्रह्द गो संरक्षण केंद्र और बन गए हैं इनमें गोवंसो को संरक्षित किया जाए । उन्होंने सोशल सेक्टर विभागों की भी समीक्षा बैठक की उन्होंने कहा पेंशन छात्रवृत्ति में कोई लापरवाही नहीं की जाए जो पात्र है उन्हें समय से पेंशन मिलनी चाहिए और पेंशन के लिए कैम्प लगाये जाए ईकेवाईसी पर भी फोकस करने के निर्देश दिए। आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाले संदर्भों का समय अंतर्गत निस्तारण करने के निर्देश दिए उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित शिकायतकर्ता की शिकायत का निस्तारण गुणवत्ता के साथ समय अंतर्गत किया जाए। इस उद्देश्य से सभी अधिकारी कार्य करें और अपने दायित्वों का निर्भन करें।
मंत्री ने कानून व्यवस्था के कार्यो की भी समीक्षा बैठक की उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस का संवाद जन सामान्य से ठीक हो अपनी तहरीर के लिए आए तो उनकी समस्या को सुना जाए और उन्होंने कानून व्यवस्था को अच्छा बताया मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शक्ति दीदी के रूप में कार्य सराहनीय है पुलिस की अपराधियों पर पैनी नजर रहे कानून का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाए पुलिस निरंतर फूट पेट्रोलिंग करते रहें पुलिस के क्यूआर कोड सिस्टम की प्रशंसा की उन्होंने कहा जो थाने में प्रार्थना पत्र आए उनका समय अंतर्गत निस्तारण किया जाए ।
उन्होंने कहा समस्त अधिकारी सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करें हम सबको जो दायित्व मिले हैं उनका सत्य निष्ठा के साथ निर्भन किया जाए।
उन्होंने कहा जिम्मेदारी से बचे नहीं जनता की समस्या का समाधान होना चाहिए समाधान गुणवत्ता के साथ हो कोई व्यक्ति किसी अधिकारी यह कर्मचारी के पास तभी आता है जब उसे आवश्यकता होती है अच्छा कार्य करने वालों की हमेशा लोग याद करते हैं उनकी कार्यप्रणाली को इसलिए जहां भी रहे अच्छा कार्य करें लोक सेवक के रूप में अधिकारी कार्य करें आम आदमी को सरकार की योजनाओं से जोड़ा जाए उन सुविधाओं से लाभ मिले सरकार की मंशा के अनुरूप जनता से संवाद रखा जाए जनता को संतोषजनक उत्तर दें गंभीरता से समस्या को सुनने के समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाए जाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी कटिबंध है जनता की समस्या का समाधान संबंधित पहले स्तर पर ही हो जाना चाहिए यह विकास का प्रदेश है निवेश का प्रदेश है बढ़ता उत्तर प्रदेश है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, भाजपा विधायक योगेश धामा, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय आरएलडी जिला अध्यक्ष रामपाल धामा, अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर कुमार मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एसके चौधरी सहित आदि अधिकारी जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर में पूर्व फौजी की हृदय गति रुकने से मौत।जाप नेता रघुपति यादव ने शोक प्रकट किया।

rktvnews

भोजपुर: राजद प्रदेश महासचिव ने की प्रेस वार्ता,राजद की आगामी चुनावी रणनीति पर की चर्चा।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने कॉर्पोरेट नेताओं से प्रौद्योगिकी में अनुसंधान एवं विकास प्रोत्साहन के लिए संस्थानों से सहयोग करने का आग्रह किया।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में पेयजलापूर्ति से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

पटना:मगही साहित्यकारों का प्राणवंत दस्तावेज है ‘मगही के थाती’ : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

भोजपुर:निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 अंतर्गत सभी सातों विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा विशेष कैम्प का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment