RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : छत्तीसगढ़ मे तैनात सीआरपीएफ हवलदार की हार्ट अटैक से मौत।

मृत सीआरपीएफ हवलदार अशोक प्रसाद का फाइल फोटो।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 29 जनवरी। छत्तीसगढ़ के सुकमा मे तैनात एक सीआरपीएफ जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक सीआरपीएफ जवान भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के करनामेपुर थाना क्षेत्र के करनामेपुर गाँव का निवासी है जो करनामेपुर के स्व भिखारी कुम्हार का पुत्र बताया जाता है। परिजनो से मिली जानकारी के अनुसार मृत सीआरपीएफ हवलदार अशोक प्रसाद उर्फ प्रजापति की मौत डियूटी के दौरान 28 जनवरी की सुबह हो गई। वे छत्तीसगढ के सुकमा जिले के कोटा के जंगली क्षेत्र मे तैनात थे। ड्यूटी के दौरान अचानक चक्कर आने के बाद उनकी मौत हो गई। परिजनो के अनुसार सीआरपीएफ के ऑफिसर ने परिजनों को हार्ट अटैक से मौत होने की बात बताई है। सीआरपीएफ हवलदार अशोक प्रसाद के पार्थिव शरीर को सीआरपीएफ के ऑफिसरों के साथ छत्तीसगढ से विमान से पटना लाया जा रहा है जहाँ से पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गाँव शाहपुर प्रखंड के करनामेपुर लाया जायेगा।

मृत सीआरपीएफ हवलदार अशोक प्रसाद की शोकाकुल पत्नी व परिजन

परिजनों के अनुसार सीआरपीएफ हवलदार अशोक प्रसाद ने अपनी पत्नी उषा देवी सहित परिवार के अन्य लोगों से 27 जनवरी को वाट्सऐप काॅल के माध्यम से नाती आकाश कुमार (4 वर्ष) के जन्मदिन के अवसर पर बात किया था। यही उनकी अंतिम बात थी। परिजनों का कहना है कि हम लोगों को नहीं मालूम था कि यह उनके जीवन की अंतिम बात होगी। अशोक कुमार के निधन की जानकारी के बाद परिवार बेसुध तथा बदहवास है। परिजन वियोग मे डूबे हुआ हैं। परिवार मे मातमी सन्नाटा पसर गया है। पत्नी उषा देवी, पुत्र गंगासागर, विनोद, पवन, तथा सावित्री का रोते रोते बुरा हाल हो गया है।

Related posts

भोजपुर:विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने अपराध के पूर्व अवैध हथियार के साथ एक को किया गिरफ्तार।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:जिलाधिकारी के नेतृत्व में किसान निबंधन एवं ई-केवाईसी में नया कीर्तिमान, मुजफ्फरपुर बना राज्य का नंबर-1 जिला, लक्ष्य से अधिक 10566 किसानों का हुआ निबंधन।

rktvnews

भोजपुर: आने वाला समय उन्हीं देशों का होगा जिनके पास उन्नत तकनीक और इनोवेशन की शक्ति होगी : वंदना सिंह

rktvnews

सरकार ने विमान रखरखाव, मरम्मत और निरीक्षण (एमआरओ) के लिए ऑटोमैटिक रूट से 100 प्रतिशत विदेशी प्रत्यक्ष निवेश की अनुमति दी।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के अलीपुर में खुले नाले में गिरने से एक बच्चे की मौत की घटना पर स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

Leave a Comment