RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विद्यार्थियों को बेहतर करियर के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास है प्लेसमेंट ड्राइव : प्राचार्या आभा सिंह

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 जुलाई।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय द्वारा संचालित ग्रेजुएट एम्प्लॉयबिलिटी एन्हांसमेंट ट्रेनिंग (GEET) कार्यक्रम के अंतर्गत जगजीवन कॉलेज, आरा में सोमवार को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या ने की, जबकि संचालन अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापिका जुली कुमारी ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। यह प्लेसमेंट ड्राइव इन्फोसिस फाउंडेशन के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) कार्यक्रम के तहत लर्नेट स्किल्स प्राइवेट लिमिटेड एवं जगजीवन कॉलेज के प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। GEET कार्यक्रम के अंतर्गत 30 विद्यार्थियों को संवाद कौशल, कंप्यूटर स्किल्स, व्यक्तित्व विकास सहित विभिन्न विषयों में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से 84 घंटे का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। प्लेसमेंट हेड केशव कुमार ने विद्यार्थियों को गोदरेज, एयरटेल, टाटा मोटर्स, एसबीआई कार्ड सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में उपलब्ध रोजगार अवसरों, जॉब प्रोफाइल एवं वेतन पैकेज की विस्तृत जानकारी दी। प्लेसमेंट ड्राइव के प्रथम चरण में कई विद्यार्थियों ने साक्षात्कार में भाग लिया, जिनमें से अनेक अभ्यर्थियों का चयन अगले चरण के लिए किया गया। प्राचार्या ने कहा कि कॉलेज का प्रयास है कि विद्यार्थियों को बेहतर करियर के अवसर उपलब्ध हों। उद्योग जगत के साथ इस प्रकार के सहयोग से छात्र-छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है तथा वे रोजगार की प्रतिस्पर्धा के लिए अधिक सक्षम बनते हैं। उन्होंने कहा कि GEET कार्यक्रम स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं कौशल विकास का एक महत्वपूर्ण मंच है।

Related posts

छत्तीसगढ़:मुख्यमंत्री ने गमगीन माहौल में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

महाकुंभ:बड़ी तादाद में पहुँचे श्रद्धालु, पीले वस्त्रों में लिया सात्विक महाप्रसादी का आनंद।

rktvnews

51 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू।

rktvnews

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में, भारत सरकार, असम सरकार और यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के प्रतिनिधियों के बीच आज नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

rktvnews

खैरागढ़:चक्रधर समारोह में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने सितार वादन की मधुर प्रस्तुति से बांधा समां।

rktvnews

भोजपुर: पुलिस ने देसी कट्टा के साथ नाबालिक को पकड़ा।

rktvnews

Leave a Comment