RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:डिप्टी सीएम दिया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर “फूलों संग होली” कार्यक्रम का आयोजन।

उपमुख्यमंत्री ने राधा—कृष्ण और मातृ शक्ति के संग मनाई फूलों वाली होली।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सभी प्रदेश वासियों को होली पर्व की दी शुभकामनाएं एवं बधाई।

ये होली सभी के जीवन में बहुत सारी खुशियाँ लेकर आये:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )14 मार्च। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के सिविल लाइन स्थित कार्यालय पर गुरूवार को ‘फूलों के संग होली’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भाग लिया। इस दौरान फाग और होली के गीतों के साथ-साथ राधा—कृष्ण की मनमोहक झांकी और नृत्य का आयोजन किया गया। महिलाओं ने उपमुख्यमंत्री पर फूल बरसाए तो खुद उपमुख्यमंत्री ने भी सभी पर फूलों की बौछार कर दी। होली पर फूलों की सुगंध से माहौल खुशनुमा नजर आया। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आई सैकड़ो महिलाओं ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को ढेरों बधाइयाँ दीं। इस दौरान रंग-बिरंगे परिधानों से सजी हुई महिलाएं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के साथ होली खेलते हुए हर दृश्य को अपने मोबाइल में कैद करने को लालायित नजर आई।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 16 मार्च को आईफा पूरे विश्व में टेलीकास्ट होने जा रहा है, जिससे राजस्थान को बड़े स्तर पर ब्रांडिंग मिलेगी। पूरी दुनिया में राजस्थान के पर्यटन पर चर्चा होगी।

Related posts

मध्यप्रदेश:किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल तथा इसके परिणाम का प्रकाशन या प्रचार 7 से 30 नवम्बर तक पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा! भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी।

rktvnews

पश्चिमी सिंहभूम जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक।

rktvnews

गढ़वा:राजकीय मध्य विद्यालय लातदाग में अव्यवस्था एवं एमडीएम संचालन में अनियमितता की शिकायत पर जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई।

rktvnews

भोजपुर: सोनू राय की जीत पर इंडिया गठबंधन नेताओं ने दी बधाई।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में पहली बार मनाई गई हरेली, कुलपति ने की कृषि उपकरणों की पूजा-अर्चना।

rktvnews

सीआईआई के साथ साझेदारी में एयूआरआईसी में 20,000 वर्ग फुट में कौशल विकास केंद्र की स्थापना की जाएगी; अगले सप्ताह समझौता ज्ञापन की उम्मीद: सचिव, डीपीआईआईटी

rktvnews

Leave a Comment