RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:जनस्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में जिला प्रशासन का विशेष अभियान।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)06 मई।आज उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देशन में गढ़वा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) एवं स्वास्थ्य उपकेन्द्र (HSC) का वरीय पदाधिकारियों द्वारा सघन निरीक्षण किया गया, ताकि आमजन को बेहतर और भरोसेमंद स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अस्पतालों में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं,आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, साफ-सफाई की व्यवस्था तथा मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं का गहनता से अवलोकन किया। इसके साथ ही, अस्पतालों में आए मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद स्थापित कर उन्हें मिल रही सुविधाओं के संबंध में प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त की गई, जिससे जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके।
निरीक्षण के क्रम में जहां कहीं भी कमियां पाई गईं, उन्हें तत्काल दूर करने के निर्देश संबंधित मेडिकल ऑफिसर इन-चार्ज (MOIC) को दिए गए। उपायुक्त श्री मित्तल ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं समयबद्ध चिकित्सा सेवाएं हर परिस्थिति में सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निरंतर निरीक्षण एवं समीक्षा के माध्यम से व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।
इस विशेष अभियान के अंतर्गत विभिन्न वरीय पदाधिकारियों ने अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। भूमि सुधार उप समाहर्ता रवीश राज सिंह द्वारा कांडी एवं मझीआँव तथा श्री प्रमेश कुशवाहा द्वारा रंका एवं रमकंडा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश ने बरडीहा एवं विशुनपुरा तथा अनुमंडल पदाधिकारी बंशीधर नगर प्रभाकर मिर्धा ने केतार, भवनाथपुर एवं खरौंधी क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया।
इसके अतिरिक्त जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजय कुमार प्रसाद ने रमना एवं नगर ऊंटरी तथा जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी श्री देवानंद राम ने धुरकी एवं सगमा क्षेत्र के CHC, HSC एवं PHC का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का व्यापक मूल्यांकन किया।
जिला प्रशासन द्वारा यह भी कहा गया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निरंतर निरीक्षण एवं समीक्षा के माध्यम से व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा।

पुलिस हेल्पलाइन नंबर : 112*
*झार जल टोल फ्री नंबर : 1800-3456-502*
*झार जल व्हाट्सऐप नंबर : 9470176901

Related posts

सारण:सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों के लिये एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

बिहार:हार्वर्ड केनेडी स्कूल में भारतीय छात्र समुदाय को संबोधित करने के लिये मुख्यमंत्री को मिला आमंत्रण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

रामगढ़:JSLPS के स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

rktvnews

नई दिल्ली:केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रबी अभियान 2024 के लिए कृषि पर एक दिन के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

मुंबई अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म समारोह के वृत्‍तचित्र फिल्म बाजार में प्रविष्टियां जमा कराने की समय सीमा 10 अप्रैल तक बढ़ाई गई।

rktvnews

Leave a Comment