आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 जून।सामाजिक कार्यकर्ता, रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य और उप संरक्षक, रेड क्रॉस के लिए कौफीन बॉक्स (शव को सुरक्षित रखने ) को अनुदानित करने वाले सरफराज अहमद का गोल ब्लैडर का ऑपरेशन लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉक्टर विजय गुप्ता द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। इसके लिए डॉक्टर विजय गुप्ता को कोटि-कोटि बधाई और आभार प्रकट करते हुए इन्होंने बताया कि डॉक्टर साहब एक प्रोफेशनल चिकित्सक होने के बावजूद लगातार ऑपरेशन से लेकर अपने घर जाने के दिन तक अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखा। सचिव विभा जी ऑपरेशन के पूर्व से ऑपरेशन होने तक उपस्थिति रही। पेट में ज्यादा दर्द होने पर सही समय और सही चिकित्सक के पास पहुंचकर मुझे बहुत शकुन मिला।इसके लिए डॉक्टर नरेश प्रसाद के सहयोग को भी शुक्रिया करता हूं। डॉक्टर गुप्ता ने 15 एम एम का पथरी, क्रिटिकल पोजीशन के बाद भी बखूबी एक घंटा से ज्यादा समय लगाकर बारीकी ऑपरेशन कर सदा के लिए रोग से मुक्ति दिलाई। सर्जरी में इनका प्रमुख स्थान है।
सरफराज जी से मिलने और जल्द स्वास्थ लाभ की शुभकामना देने के लिए आना-जाना लगा है। आज पूर्व एमएलसी लाल दास राय के साथ रेड क्रॉस की सचिव डॉक्टर विभा कुमारी, पूर्व सचिव डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा , पत्रकार शमशाद प्रेम आदि उनके निवास स्थान पर जाकर मिले एवं जल्द सकुशल होकर मिलते जुलते रहने की शुभकामना दी।
बातचीत में सरफराज अहमद एवं परिवार के लोगों ने डॉक्टर गुप्ता के कार्य कुशलता, लगनशीलता और धैर्य से आपरेशन करने की भूरि भूरि प्रशंसा की। आने के समय आत्मीय व्यवहार एवं पांच हजार रुपए का सहयोग से दिल भर गया।अद्भुत अवसर सदैव याद रहेगा और परिवार सहित ऋणी रहूंगा।
