
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 26 जनवरी। स्थानीय ‘शान्ति स्मृति’ सम्भावना आवसीय उच्च विद्यालय, शुभनारायण नगर, मझौवाँ, आरा तथा ‘शारदा स्मृति’ सम्भावना पब्लिक स्कूल, मौलाबाग, आरा में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
विद्यालय के दोनों शाखाओं में प्राचार्या डॉ० अर्चना सिंह ने ध्वजारोहन किया तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा अभिभावको को सम्बोधित करते हुए कहा की आज पूरे विश्व में भारत का परचम लहरा रहा है। भारत के लोग विश्व के अग्रणी संस्थानों में उच्च पदों को सुशोभित कर रहे है। उन्होनें कहा कि संविधान हमें बहुत सारे अधिकार देता है तो कर्तव्यों का बोध भी कराता है। अगर हम कर्तव्य विहिन हो जाएं तो एक विकसीत राष्ट्र की परिकल्पना नहीं की जा सकती है।
इस अवसर पर विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने देश-भक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। समुह गान धरती के रूपवा के सोरहो सिंगार को छात्रा अर्पिता केशरी, अन्नया केशरी, सारिका सिंह, सिक्षम कुमारी, वंदना, अपूर्वा, कृतिका, श्रेयांगी, सगुन कुमारी, आस्था कुमारी, सोम्या कुमारी, शिवानी सिंह, अभिलाषा कुमारी, साक्षी सिंह, प्रतिज्ञा, प्रियांशी और श्रेया गुप्ता ने प्रस्तुत कर दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
वही देश भक्ति समूह नृत्य को छात्रा एकता पाठक, प्रियंका सिंह, पलक सिंह, वर्षा सिंह, नैरा सिंह, आराध्या सिंह, खुशी सिंह, शिवानी शर्मा, अर्पिता चौधरी, अमन पाल, कृतिका कुमारी और सलोनी कुमारी ने आकर्षण ढंग से प्रस्तुत कर दर्शको को भाव-विभोर कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन संगीत शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार, अमितेश रंजन, और नृत्य शिक्षक चिंटू कुमार के निर्देशन में हुआ। मंच-परिकल्पना तथा साज-सज्जा विद्यालय के कला शिक्षक विष्णु शंकर और संजीव सिन्हा ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय के एन०सी०सी० कैडेटस ने आकार्षण मार्च पास्ट का भी आयोजन किया तथा तिरंगे को सलामी दी।
समारोह के मुख्य अतिथि महाराजा कॉलेज आरा के पूर्व प्राचार्य डॉ० गाँधी जी राय ने अपने संबोधन में कहा कि अगर आप के अंदर सामर्थय, उर्जा, सम्भावनाएं और इच्छा शक्ति हो तो अपना मुकाम हासिल कर सकते है। उन्होने 1857 से लेकर 1947 तक के स्वतंत्रता आंदोलन का वर्णन किया। उन्होंने साम्राज्य, राज्य, राष्ट्र की अवधारणा को समझाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रबंधक निदेशक डॉ० कुमार द्विजेन्द्र ने कहा कि गणतंत्र की रक्षा संविधान में दिये गए मूल्यों और आर्दशों का पालन करके किया जा सकता है।
मंच-संचालन वरिष्ठ शिक्षक अरविन्द ओझा और छात्रा सफीना करीम एवं ऋतिका कुमारी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन उप-प्राचार्य ऋषिकेश ओझा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी दीपेश कुमार, स्वाती सिंह, राजेश रमण, निशा कुमारी, रंजीत कुमार, रेणु सिंह, तथा एन०सी०सी० के ए०एन०ओ० अंकित कुमार मिश्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समारोह में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा अभिभावकों की भारी संख्या में भागीदारी रही।


