RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों के साथ किया सहभोज।

भोपाल/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)26 जनवरी।गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत मोहनपुरा के शासकीय हाई स्‍कूल (एकीकृत शाला) में आयो‍जित विशेष भोज मध्यान्ह भोजन में शामिल हुए। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने स्कूली बच्‍चों को दुलारा और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।इस दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेडा, जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुंवर, उपाध्यक्ष शिवानी कुंवर, संजय अग्रवाल, ओम जैन, राजेश धाकड, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, एसपी श्री प्रदीप शर्मा सहित नागरिकों ने भी बच्चों के साथ भोजन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सांदीपनि उच्चतर विद्यालय महाराजवाड़ा का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवनिर्मित सांदीपनि उच्चतर विद्यालय महाराजवाड़ा क्रमांक 3 का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यालय में महान विभूतियों और स्वतंत्रता सेनानियों की वॉल पेंटिंग की सराहना की। उल्लेखनीय है कि विगत माह ही सांदीपनि विद्यालय महाराज वाडा क्रमांक 3 का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा किया गया था।

Related posts

भोजपुर : जवइनिया बांध पर दिशा परिवर्तन संस्था द्वारा विस्थापितों के बीच कंबल का वितरण।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:अवैध राशि की वसूली मामले में सीएससी संचालक के विरुद्ध हुई प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

भोजपुर:स्व शिवानंद एवं स्व सुमन सहाय की स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 23 फरवरी 26

rktvnews

उपराष्ट्रपति 31 अगस्त से 01 सितंबर, तक उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर।

rktvnews

लेह में नागर विमानन बुनियादी ढांचे की विकास परियोजना का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment