RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 जनवरी।आज16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन समाहरणालय सभागार, भोजपुर में किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त भोजपुर गुंजन सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश का प्रसारण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मियों एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव/प्रतिनिधियों को उप विकास आयुक्त भोजपुर द्वारा मतदाता शपथ दिलाई गई। अपने संबोधन में उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2025 एवं बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने में सभी पदाधिकारियों, कर्मियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों एवं आम मतदाताओं के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
समारोह के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण तथा बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निर्वाची/निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, उप एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी/ सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक, सेक्टर पदाधिकारी, जीविका समूह, विकास मित्र, ग्रामीण एवं शहरी स्वच्छता कर्मी, आंगनवाड़ी सेविका/सहायिका/पर्यवेक्षिका, कैंपस एंबेसडर तथा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। साथ ही नव पंजीकृत मतदाताओं को ईपिक एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य थीम “मेरा भारत, मेरा मतदान (My India, My Vote)” रहा। कार्यक्रम में जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सिविल सर्जन, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, अनुमंडल एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारी, अन्य पदाधिकारी/कर्मी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं नव पंजीकृत युवा मतदाता उपस्थित रहे।

Related posts

“आर एस एस – काया और माया” : हिन्दुत्व वर्चस्ववाद के अतीत का गंधाता कुआं

rktvnews

भोजपुर: 27 सितंबर को बाढ़ प्रभावितों के बीच राहत सामग्रियों का होगा वितरण,चिकित्सीय सुविधा के साथ दिए जायेंगे परामर्श: डॉ पी सिंह

rktvnews

रायपुर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बुजुर्गों संग मनाई दीवाली।

rktvnews

एस बी कालेज एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने किया उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के वार्षिक प्रतिवेदन 2023-24 का विमोचन।

rktvnews

दरभंगा:भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान कार्य में लगे कर्मी को पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मिला अधिकार।

rktvnews

Leave a Comment